Paris Olympics-विनेश फोगाट के साथ छल पर भड़के राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक के फाइनल में स्थान पाकर इतिहास रच दिया। पूरा देश इसकी खुशी ठीक ढंग से मना भी नहीं पाया कि विनेश की इस उपलब्धि को ओलम्पिक कमेटी के एक निर्णय ने धूमिल कर दिया और जश्न मनाने में जुटे भारतीय खेल प्रेमियों की आंखों से आंसू निकल पड़े। पूरा देश अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्तब्ध रह गया और विनेश फोगाट को एक राजनीतिक साजिश का केन्द्र बिन्दु बनाकर पेश किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर इस पर पूरी बहस छिड़ गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर भी इशारा खूब हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खेल के अखाड़े में जीत रही बेटी को साजिश के अखाड़े में पराजित करा दिया गया।


विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैम्पियन को पराजित करते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली थी। किसी ओलंपिक में कुश्ती मुकाबले में फाइनल में पहुंचने वाली विनेश पहली महिला रेसलर बनने का रिकार्ड बना चुकी थी। देश को विनेश के प्रदर्शन से ओलंपिक में पहले गोल्ड की उम्मीद जगी थी। 140 करोड़ लोग विनेश के इस असाधारण प्रदर्शन का जश्न मना ही रहे थे कि इसी बीच पेरिस ओलंपिक से अचानक ही एक खबर आती है कि 50 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश ओवरवेट पाई गयी और निर्धारित भार से सौ ग्राम वजन ज्यादा पाये जाने पर विनेश को फाइनल से बाहर करते हुए ओलंपिक के लिए आयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद फिर से देश में एक बहस शुरू हो गई।

विनेश फोगाट को अचानक अयोग्य करार देने के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी किया है। अखिलेश यादव ने अपनी टिप्पणी में कहा कि विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। इसी के साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने भी कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। उन्होंने इस प्रकरण में निःशब्द का प्रयोग करते हुए अपनी टिप्पणी में कहा कि यह एक बेहद दुखद खबर है कि देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया, लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है। देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया। यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता। हम हर संघर्ष से इस साजिश और राजनीति का जवाब देंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि विनेश को फाइनल से अयोग्य कराने में एक साजिश हुई है। किसी ने किसी दबाव ने काम किया है। विनेश पूरी तरह से फाइनल की हकदार थी। यह फैसला राजनीतिक से प्रेरित है और देश के भविष्य के लिए यह ठीक नहीं है। खिलाड़ियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सेमिफाइनल से पहले वेट किया गया होगा, तब अयोग्य करना था। देश के लिए यह फैसला दुर्भाक्यपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पाई राष्ट्रीय उपलब्धि

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में कुदरत का कहर: किन्नौर में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  आपके होश उड़ा देगी 4 कत्ल करने वाले लड़कियों के दुश्मन इस सीरियल किलर की ये खौफनाक कहानी….फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्तइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने राजौरी में अधिकारी के घर पर किया हमला, अफसर सहित 3 की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »