व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

शामली। मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले व्यापारी सुमित बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। सोमवार सुबह जब सुमित ने अपनी दुकान खोली, तो अंदर एक टाइप की हुई चिट्ठी मिली, जिसमें रकम का इंतजाम करने और पुलिस को जानकारी न देने की धमकी दी गई। कहा कि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। चिट्ठी में यह भी लिखा था कि रकम कब और कहां देनी है, इसकी जानकारी अगली चिट्ठी में दी जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प है तो वहीं व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में नजर आ रहा है।

शामली शहर के प्रमुख मोबाइल फोन व्यापारी सुमित बंसल को 20 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी मिलने की खबर से पूरे जनपद में सनसनी है। बताया कि व्यापारी की दुकान में सोमवार सुबह एक टाइप की हुई चिट्ठी मिली, जिसमें साफ शब्दों में लिखा गया है कि यदि रकम का इंतज़ाम नहीं किया गया और पुलिस को जानकारी दी गई, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी सुमित बंसल अपने भाई दीपक बंसल के साथ शहर के फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह जब सोमवार सुबह सुमित ने दुकान खोली, तो अंदर एक संदिग्ध चिट्ठी पड़ी मिली। इस चिट्ठी में लिखा था 20 लाख रुपये तैयार रखो, अगर अपनी और बच्चों की जान प्यारी है। रकम कब और कहां देनी है, ये अगली चिट्ठी में बताया जाएगा। अगर पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। चिट्ठी पर किसी का नाम नहीं था, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसे किसने लिखा है। व्यापारी सुमित बंसल ने बिना देर किए इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना से पुलिस में भी हड़कम्प नजर आया। तत्काल ही सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। पुलिस ने घटनास्थल से चिट्ठी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है। सीओ अमरदीप मौर्य ने व्यापारी से बातचीत करते हुए किसी रंजिश को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उनसे यह भी पूछा गया कि हाल ही में किसी से कोई विवाद या लड़ाई तो नहीं हुई है। उनका कहना है कि पुलिस यह पत्र डालने वाले की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाकों की पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है। व्यापारी और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा का प्रबंध भी किया जा रहा है। जल्द ही रंगदारी मांगने वाले शख्स तक पुलिस पहुंच जायेगी और पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  FIR पर बोले सपा विधायक पंकज मलिक-हम न डरेंगे, न ही

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »