जालसाजी-कृषि भूमि का सौदा कर हड़प लिए 27 लाख

मुजफ्फरनगर। गांव सम्भलहेडा में कृषि भूमि बेचने का सौदा करने के बाद क्रेता से 27 लाख रुपये बतौर पेशगी लेने के बाद प्लाटिंग भी शुरू करा दी गई, इसी बीच 27 लाख रुपये देने वाला व्यक्ति मिट्टी भराव और बाउंड्री व कमरे का निर्माण कराकर कच्ची रसीदों पर प्लाट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश करता रहा, जबकि भूमि मालिकों ने इसी बीच दूसरी पार्टी फंसाकर कृषि भूमि उनको बेचते हुए बैनामा भी कर दिया। मामले का खुलासा हुआ तो प्लाटिंग करने वाला पूर्व खरीददार ठगा सा रह गया। थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्यवाही करने से साफ इंकार करते हुए कह दिया कि ऊपर से आदेश होने पर ही उनकी शिकायत पर कदम आगे बढ़ेगा। पीड़ित एसएसपी के दरबार में पहुंचा तो एसएसपी ने एक महिला सहित नौ आरोपियों पर जालसाजी करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी है। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

थाना मीरापुर के गांव वलीपुरा मजरा मुझेडा निवासी मौहम्मद इलियास पुत्र शमशेर ने एसएसपी अभिषेक सिंह को दी शिकायत में बताया कि साल 2023 में उसने जफर अब्बास, रजा उर्फ शूजा हैदर, तौसीफ हैदर और मोहसीन नवाब पुत्रगण मौहम्मद जाफर तथा फरहत पत्नी रफत हैदर के साथ उनकी गांव सम्भलेडा स्थित खाता संख्या 295 के अन्तर्गत करीब 0.552 हैक्टेयर भूमि खरीदने के लिए सौदा किया था। यह सौदा 8.25 लाख रुपये प्रति बीघा की कीमत पर तय किया गया था। 17 अक्टूबर 2023 को सौदे के लिए एग्रीमेंट किया गया, जिसमें 10 फरवरी 2024 को बैनामा कराने की सीमा तय की गई थी। इसके लिए मौहम्मद इलियास ने उक्त पांचों को 27 लाख रुपये चुका दिये थे। ये पैसा शूजा हैदर के बैंक अकाउंट में दिया गया। पैसा देने के बाद तय हुआ कि इलियास कच्ची रसीद पर ही उक्त भूमि में प्लाटिंग कर भू खंडों को बेचने का काम शुरू कर देगा। इसी के आधार पर इलियास ने उक्त भूमि में मिट्टी भराव कराकर बाउंड्री कराई और एक कमरे का निर्माण करते हुए वहां पर ग्राहकों के लिए प्लाटिंग शुरू करा दी थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, जहरीले धुंए से घुटा लोगों का दम

इलियास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इसी बीच उक्त पांचों ने उसके साथ जालसाजी और ठगी करते हुए सम्भलेडा की उक्त भूमि को दूसरा सौदा करते हुए विक्रय कर दिया और बैनामा करा दिया है। इसमें सुनील कुमार पुत्र चेतू निवासी गांव सालारपुर थाना जानसठ और इकबाल अहमद पुत्र असगर निवासी मौहल्ला हुसैनपुरा कस्बा जानसठ के नाम 09 जनवरी 2024 को रजिस्ट्री करा दी गई। इसमें अनवर पुत्र असगर निवासी गांव ढांसरी और अब्दुल समद पुत्र इकबाल अहमद निवासी हुसैनपुरा गवाह बने। इलियास ने आरोप लगाया कि इन सभी ने मिलकर उसके साथ जालसाजी की और उसके 27 लाख रुपये हड़प लिये हैं। इलियास ने बताया कि वो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए मीरापुर थाने पहुंचा था, लेकिन उसे यह कहकर वहां से भगा दिया गया कि ऊपर से आदेश कराये बिना कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। इलियास की शिकायत पर एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश के कारण मीरापुर पुलिस ने जफर अब्बास, रजा उर्फ शुजा हैदर, तौसीफ हैदर, मोहसीन नवाब, फरहत जेहरा, सुनील, इकबाल अहमद, अनवर और अब्दुल समद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मीरापुर इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी धर पकड़ के लिए कार्यवाही की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  कलाल महासभा ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »