MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पलटी बारातियों की बस, 50 से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बारात की एक बस अचानक ही अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इससे मौके पर अफरातफरी का आलम बन गया और बस में सवार करीब 50 से ज्यादा बाराती घायल हो गये, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। घायलों को उपचार दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने घटनास्थल से लेकर अस्पतालों तक खूब भागदौड़ की। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। बस को हटवाकर पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारू कराने का काम किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तराखंड के एक गांव से बारात लग्जरी बस में मुजफ्फरनगर जनपद के गांव दतियाना आ रही थी। दिल्ली देहरादून हाईवे पर ये बस अचानक ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बस पलटने के साथ ही चीख पुकार मच गई और उसमें सवार करीब 50 बाराती घायल हो गये। इनमें से कुछ बारातियों की हालत गंभीर है। कई के हाथ और पांव में गहरी चोट लगी है। खून से लथपथ बारातियों की चीख सुनकर मौके पर अफरातफरी का आलम बन गया। राहगीरों ने उनको बचाने का प्रयास किया। हादसे में बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 108 एम्बुलेंस के सहारे घायल बारातियों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इनमें से गंभीर हालत में कुछ बारातियों को रैफर भी किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर छपार थाना प्रभारी और बाद में सीओ सदर राजू कुमार साव तथा एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई।

सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मंगलवार को छपार थाना क्षेत्र के ग्राम बरला हाईवे पर शिवा ढाबे के नजदीक बारातियों से भरी एक बस पलटने से लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। बस में 50 से ज्यादा बाराती सवार थे, कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनमें चार घायलों को गंभीर अवस्था के कारण मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के ग्राम रायसी थाना लक्सर जिला हरिद्वार निवासी गोपाल सिंह के पुत्र अक्षय कुमार की बारात मंगलवार को सवेरे रायसी गांव से लग्जरी बस में मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम दतियाना के लिए निकली थी। यह बारात की बस लगभग 12.00 बजे थाना छपार क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर ग्राम बरला स्थित शिवा ढाबा के नजदीक पहुंची, इसी बीच अचानक ही चालक का नियंत्रण बस से छूट गया और बस डिवाईडर से टकराते हुए दूसरी साइड पलट गई। बस चालक ने बताया कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसने बस को डिवाईडर की ओर मोड दिया था, डिवाईडर ऊंचा होने के कारण बस नियंत्रित नहीं रह सकी और दूसरी साइड उतरते हुए पलट गई। बारात की बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटने से उसमें सवार लगभग 50 बाराती घायल हो गए हैं। इसके साथ ही अफरा तफरी और चीख पुकार का माहौल बन गया था। बस का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सबको पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  राशन डीलर खा गया खाद्यान्न, लाइसेंस निलंबित, मुकदमा हुआ दर्ज

घायलों में गंभीर चोट के कारण गौरव, जसवीर, प्रिंस और अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारण घायल हुए अन्य लोगों में दीपक गौरव, चमन लाल, वंशज, नितिन, नेपाल, महिपाल सिंह, डैनी, यीशू, नीशू, पुनीत, देवेंद्र, आशीष, दीपचंद, जसवीर, अभिषेक और पप्पू आदि शामिल हैं। इसके अलावा अन्य बारातियों को भी मामूली चोट लगी हैं। सीओ सदर ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर बस के गिरे रहने के कारण यातायात बाधित हो गया था। जाम की स्थिति बनने के कारण पुलिस कर्मियों को लगाकर दुर्घटनाग्रस्त बस को मार्ग से हटवाकर यातायात को सूचारू कराया गया है। वहीं एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल बारातियों के उपचार की व्यवस्था को देखा और काफी देर तक वहीं पर जमी रहीं। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों को उपचार दिलाया गया है। एक बाराती के हाथ की हड्डी टूटी है तो एक के सिर में चोट थी। उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई गई। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल पर सेमिनार

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »