ओवरलोडिंग पर जिले में चार महीनों में वाहनों से वसूला 9 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक निवासी पीनना के द्वारा जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए इसको रोकने के लिए की गई शिकायत पर परिवहन विभाग ने अपने दिये गये जवाब में दावा किया है कि जनपद में ओवरलोडिंग को लेकर वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। करीब चार माह में ही इसके लिए 9 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है और 23 वाहनों के ओवरलोड पर चालान काटने के साथ ही कुछ वाहनों को बंद करने की कार्यवाही की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  की वोटर्स संवाद में पूर्व सांसद राजपाल सैनी से की सीएम योगी ने चर्चा

सुमित मलिक को उनकी शिकायत का निस्तारण करते हुए परिवहन विभाग के द्वारा जवाब भेजा गया है। सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन के द्वारा दिये गये इस जवाब में बताया गया कि 20 फरवरी को सुमित मलिक द्वारा ओवरलोड वाहनों के सम्बंध में शिकायत की गई थी। ओवरलोड में संचालित वाहनों के चालान और उनको बन्द करने की कार्यवाही उनके द्वारा लगातार की जाती है। गन्ना ओवरलोड या अन्य ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ माह नवम्बर 2024 से नौ मार्च 2025 तक 23 चालान काटे गये और 13 बन्द की कार्यवाही की गयी है, जिससे 9.04 लाख प्रशमन शुल्क के रूप में प्राप्त हुये हैं। इसमें 8 से नौ मार्च के बीच 24 घंटे की कार्यवाही में 11 चालान किये गये जिनमे से 05 वाहन ककरौली, मीरापुर एवं मखियाली में पुलिस के द्वारा बन्द कराये गये। जिससे 4.06 लाख प्रशमन शुल्क के रूप में प्राप्त हुये हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर उद्धव-राज के पोस्टरों पर बरसाई चप्पल, जताया रोष

एआरटी प्रवर्तन ने यह भी साफ कर दिया कि ओवरलोड की समस्या में विशेष रूप से गन्ने की ढुलाई में प्रयोग किये जा रहे वाहनों की स्थिति को देखते हुये कार्यवाही का मुख्य बिन्दु और समस्या का स्रोत्र गन्ना क्रय केन्द्र एवं चीनी मिल हैं। ऐसे में शुगर मिलों एवं जिला गन्ना अधिकारी के स्तर से कार्यवाही की जानी है, इसके लिए 05.01.2025 द्वारा जनपद में स्थित समस्त शुगर मिलों को नोटिस जारी किया गया कि तौल केन्द्र से मिल तक गन्ने की ढुलाई व्यवसायिक वाहन से मानकों के अनुरूप ही करायी जाये तथा वाहनों से ओवरलोड न किया जाये एवं इसी क्रम में कार्यवाही के लिए जिला गन्ना अधिकारी को भी प्रेषित किया गया। विभाग ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही जारी रखेगा। 

इसे भी पढ़ें:  युवा व्यापारी नेता तरुण मित्तल ने किया नवीन वोटर लिस्ट का अवलोकन

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर उद्धव-राज के पोस्टरों पर बरसाई चप्पल, जताया रोषसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »