MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे से युवती का अपहरण, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। अपने माता पिता के साथ ईंट भट्टे पर पथेर के रूप में मजदूरी करने वाली युवती का रात के समय अपहरण कर लिया गया। मामले में युवती की मां ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का मानना है कि प्रकरण प्रेम प्रसंग का हो सकता है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव करहेडा निवासी विधवा महिला ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वो अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए ईंट भट्टे पर ही रहते हुए पथेर के रूप में काम करती है। उसकी बेटी भी यहां पर मजदूरी करती है। यहीं पर कमरा मिला हुआ है, जहां पर वो रहती हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बागपत जिले के बडावत गांव निवासी युवक रवित अपने दोस्त राहुल पुत्र इन्द्रपाल निवासी रहकडा थाना भोपा के साथ रात्रि के समय भट्टे पर आया और उसकी लड़की को जबरदस्ती बहला फुसलाकर दोनों अपने साथ ले गये। सुबह जब लड़की नहीं मिली तो तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद रवित ने महिला के दामाद मनोज पुत्र इलम सिंह निवासी बाकरनगर, भोपा को फोन किया और बताया कि उनकी लड़की उनके पास है और यदि पुलिस को शिकायत की तो उसकी हत्या कर देंगे। मनोज ने यह बात अपनी सास को बताई। मनोज भी अपनी सास के साथ ही भट्टे पर पथेर का काम करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रवित और राहुल के खिलाफ युवती के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश

घर में सोती महिला से बलात्कार का प्रयास

मुजफ्फरनगर। अपने बच्चों के साथ घर में सो रही महिला के साथ आधी रात घर में घुसे व्यक्ति ने अश्लील हरकतें करते हुए बलात्कार का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो अपने बच्चों के साथ अपने घर में सो रही थी कि गांव निवासी उमेश उर्फ छोटा पुत्र अमरपाल रात्रि करीब डेढ़ बजे उसके घर में घुस आया। उसको अकेला देखकर आरोपी ने महिला का मुंह दबा लिया और कपड़े उतारने शुरू कर दिये। खींचतान में महिला के कपड़े फाड़ दिये और बलात्कार का प्रयास किया। बचाव के लिए महिला ने उसके कब्जे से छूटकर शोर मचाया तो उसकी सास और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गये। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ का पैसा नहीं देने पर कंपनी में हड़ताल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  महाकुम्भ : 45 करोड़ लोगों ने किया

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोशलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »