YOG DIWAS-स्वस्थ जीवन की अलख जगाने मुजफ्फरनगर में उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों में स्वस्थ्य जीवन के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित भव्य और अनुशासित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ा नजर आया। सूरज की पहली किरणों के साथ योगाभ्यास की शुरुआत हुई, जिसने वातावरण को ऊर्जा, उत्साह और अनुशासन से भर दिया। इस कार्यक्रम ने जनसामान्य को योग के महत्व और उसकी सार्वभौमिक उपयोगिता से जोड़ने का अद्वितीय कार्य किया।

योग दिवस पर जनपद भर में उल्लास बना नजर आया, विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों सामुदायिक केंद्रों और ग्राम पंचायतों में भीकृसामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए। सामूहिक योग कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप जलाकर किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशिष्ट अतिथि रहे। सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। योगाचार्य सोनिया लूथरा के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया, जिनमें ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम और ध्यान शामिल थे। योगाचार्य ने हर आसन के वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक महत्व की जानकारी दी, जिससे लोगों में जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी जाग्रत हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाबा श्याम का निशान लेकर उमड़ा भक्तों का सैलाब


प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और सबसे बहुमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य का रक्षक है, बल्कि हमारे लिए मानसिक और आत्मिक शांति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। कहा कि योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर हम अनेक रोगों से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। आज पूरे विश्व में योग भारत की सांस्कृतिक पहचान बनना हर भारतीय के लिए गर्व की अनुभूति है। इससे यह स्पष्ट होता है कि योग अब एक आंदोलन बन चुका है, जो जन-जन को स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मिक बल की ओर प्रेरित कर रहा है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण एक नन्हीं बालिका रही, जिसने कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को आश्चर्यचकित कर दिया और सभी से तालियों की गूंज प्राप्त की। समापन पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम डॉ. पुरुषोत्तम, अभिषेक चौधरी, सचिन त्यागी, अचिंत मित्तल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, चिकित्सक, स्वयंसेवी संस्थाएं और नागरिकों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  9.12 लाख करोड़ का बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों का रोडमैपः कपिल देव

Also Read This

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  9.12 लाख करोड़ का बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों का रोडमैपः कपिल देवपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की

Read More »

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »