MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

मुजफ्फरनगर। 26 जनवरी की रात में शहर के प्रमुख प्रकाश चौक के पास स्थित अंग्रेजी शराब की एक मॉडल शॉप में अचानक ही भयंकर आग लग गई। इस आग में शॉप की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में सो रहे कर्मचारी भी धुएं और आग की लपटों के कारण फंस गये। आग को देखकर हड़बड़ाये इन कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी, जिस कारण इनकी जान बच सकी, लेकिन आग के कारण करीब तीन करोड़ रुपये की महंगी अंग्रेजी शराब का पूरा स्टॉक जलकर खाक हो जाने से व्यापारी को बड़ा नुकसान हुआ है। आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। आग बुझाने के लिए जनपद के दूसरे हिस्सों और पेपर मिल से भी गाड़ियां बुलानी पड़ी थी। आग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड, दहल गये लोग

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत प्रकाश चौक पर स्थित अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में 26 जनवरी के दिन रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीबतीन करोड़ रुपये की महंगी और ब्रांडेड शराब समेत अन्य सामान और फर्नीचर भी जलकर खाक हो गया। यह अग्निकांड रविवार की देर रात करीब ढाई बजे हुआ, इस भयंकर आग के कारण इस मॉडल शॉप के ऊपर बने कमरे में सो रहे कर्मचारियों की जान पर भी आफत बन आई थी। कमरे में मौजूद लोगों की आंखें धुएं के कारण सांस घुटने से खुलीं। जब उन्होंने चारों तरफ धुआं देखा, तो घबराकर जान बचाने के लिए कमरे से कूद गए। पीछे की तरफ खड़े पेड़ का सहारा लेकर सभी लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। उनको कमरे के नीचे हिस्से में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं। इस भयंकर आग ने मॉडल शॉप में रखी महंगी शराब और बाकी सामान को पूरी तरह राख कर दिया। दुकान के मालिक प्रदीप त्यागी के अनुसार, आग में लाखों की महंगी शराब जलकर खाक हो गई। प्रदीप त्यागी के मॉडल शॉप के ठीक सामने ‘मां शाकुंभरी वैष्णो ढाबा’ है। इस ढाबे पर काम करने वाले 3-4 लोग रोज़ाना की भांति मॉडल शॉप के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे, जिन्होंने आग लगने की भनक लगते ही सूझबूझ से अपनी जान बचाई। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक प्रदीप त्यागी को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था।

घटना को लेकर एफएसओ आरके यादव ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार के दिन यह मॉडल शॉप सरकारी आदेश के कारण बंद थी। इस वजह से कोई भी अंदर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह मॉडल शॉप प्रदीप त्यागी की पत्नी सोनिया त्यागी के नाम पर आबकारी विभाग में रजिस्टर्ड है। रात्रि करीब ढाई बजे यहां पर आग लगी। सूचना मिलने के बाद वो स्वयं दो फायर टैण्डरों को लेकर मौके पर पहुंचे थे। शटर बंद होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। इसके कारण शटर को काटकर रास्ता बनाया गया था। इसके बाद बुढ़ाना और जानसठ तथा बिन्दल पेपर मिल से भी पानी की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, लेकिन विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। वहीं सोमवार की सुबह घटना की जानकारी पर आबकारी विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायलफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में जैन समाज ने दशलक्षण महापर्व का नौवां दिन मनाया | उत्तम अकिंचन धर्म पर प्रवचनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेल से कटकर दो युवकों की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »