जिसमें आगामी वर्ष के सदस्य बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही देवबंद नगर की विभिन्न समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में एशिया वेट लिफ्टिंग चैंपियन में स्वर्ण पदक व कास्य पदक जीतने वाले कुणाल वर्मा जिन्होंने एक ही समय में दो पदक जीते हैं उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के सदस्यों द्वारा उनका पटका व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैठक की अध्यक्षता रामकला सैनी और संचालन हाजी मास्टर हनीफ ने किया। बैठक में विजय बजाज, सुशील जाटव ,कृष्ण शर्मा ,धनराज त्यागी ,वाजिद अली ,नरेश धीमान, रेखा ,सुरेंद्र बबली जटाव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें
तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी





