मासूम बेटी संग सोती महिला की पति ने गला रेतकर की नृशंस हत्या

शामली। जनपद शामली के गांव मंसूरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पहली शादी सफल नहीं होने पर दूसरी निकाह करने वाली नरगिस की उसके पति इसराइल ने नृशंस हत्या कर दी। पहली शादी में छह माह बाद ही नरगिस को उसके पति ने तलाक दे दिया था। इसके एक वर्ष के बाद नरगिस के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी मंसूरा निवासी इसराइल के साथ की थी। इसमें वो अपनी जान ही गवां बैठी। बेटी के जीवन के दुखों को बताते हुए परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

शामली जिले के गांव मंसूरा निवासी ताहिर ने अपनी पुत्री नरगिस की शादी चार वर्ष पूर्व कस्बा कांधला निवासी सलमान पुत्र अनवर के साथ बड़ी धूमधाम के साथ की थी। लेकिन पति ने बेटी को प्रताड़ित किया। शादी के छह माह बाद ही तलाक दे दिया। इसके बाद बेटी सहित परिवार के लोगों पर गमों का पहाड़ टूट गया। तलाक के करीब एक वर्ष बाद नरगिस के पिता ने गांव में ही ब्याही गई दूसरी बड़ी बेटी के देवर इसराइल पुत्र मेंहदा के साथ शादी कर दी थी, लेकिन नरगिस को यहां भी सुख नहीं मिला। पति द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक दूसरा पति उसे जब भी परेशान करता, तो वे उसे सहन करने को ही कहते थे। एक सप्ताह पूर्व पति से झगड़े के कारण वह अपने मायके चली आई थी। गत दिवस इसराइल अपनी गलती मानते हुए उसे अपने घर ले आया था। रविवार सुबह नरगिस की हत्या की सूचना मिली, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसराइल की मां ने बताया कि सुबह इसराइल ने मुझसे कहा कि मेरे सिर पर हाथ रख दे, मैं कहीं दूर जा रहा हूं। मैंने पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। घर से बाइक लेकर कहीं चला गया, उसको कुछ भी पता नहीं।

इसे भी पढ़ें:  बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में शनिवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पास ही मौजूद एक साल की मासूम बच्ची बिलखती रह गई और हत्यारा फरार हो गया। शनिवार देर रात इसराइल ने नरगिस को बुरी तरह प्रताड़ित किया और उसका गला रेतकर फरार हो गया। सुबह होने पर बच्ची के रोने की आवाज आई तो अन्य घरवाले कमरे में पहुंचे। वहां नरगिस का गला रेता हुआ शव पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पंचनामे के बाद शव को पोस्टर्माम के लिए भेज दिया गया। आला कत्ल की भी तलाश की जा रही है। पिता ताहिर ने इसराइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसराइल की तलाश में दबिश देने के लिए टीम गठित की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कोहरे के आगोश में समाया पूरा शहर,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  खतौली चेयरमैन शाहनवाज को राहत, संभाला चार्जफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बिना भेदभाव हो रहा शहर का चहुंमुखी विकासः विकल्प जैनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मांगी रिपोर्टलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »