सड़क हादसे में एक युवक की मौत, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। रामराज से मीरापुर जाते समय बाइक सवार दो भाइयों को एक टैंकर चालक ने चपेट में लेकर घायल कर दिया। इसमें एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, दूसरा घायल है। मृतक के भाई और घटना में घायल युवक ने थाने मे तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में एक बार फिर मिला सिलिंडर

मिली जानकारी के अनुसार थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव खेडी सराय निवासी साबिर पुत्र अली मौहम्मद ने रामराज थाने में तहरीर देकर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि एक मार्च शनिवार के दिन वो दोपहर के समय अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 12बीआर6965 से अपने चचेरे भाई शाहनवाज पुत्र मोहकम अली के साथ रामराज से मीरापुर की ओर जा रहा था। शाहनवाज पीछे बैठा था। इसी बीच रामराज मीरापुर मार्ग पर समाना पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचने पर तेज गति से आ रहे एक टैंकर चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के साथ दोनों युवक सड़क पर गिर गये और घायल हो गये। टैंकर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। शाहनवाज को ज्यादा चोट आई थी। उसको एम्बुलेंस के माध्यम से जानसठ सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साबिर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने किसान से छीना ट्रैक्टर

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »