मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। एक गांव से अपने घर वापस लौट रहे दो बुजुर्ग हाईवे पर हादसे का शिकार हो गये। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रैक्टर के साथ ही ट्राली का पहिया बाइक व दोनों सवारों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद अन्य राहगीर घायलों की ओर दौड़े लेकिर चालक अपने वाहन के साथ तेजी से फरार हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गभीर रूप से घायल बताया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी थी और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक खूब उड़ा रंग-गुलाल

सड़क पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। फुगाना थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय संसार वीर निवासी कमरूद्दीन नगर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 65 वर्षीय साथी हरपाल निवासी दुर्गनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सड़क पार करते समय उस वक़्त हुई जब दोनों खरड़ गांव से अपने घर लौट रहे थे और हाइवे पर लोई गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसे भी पढ़ें:  नगर में चैकिंग के नाम पर वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोष

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सनसवीर और एक अन्य व्यक्ति बाइक पर सवार होकर सड़क क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने एक मिनट के लिए भी वाहन नहीं रोका और बाइक सवारों की हालत देखे बिना मौके से फरार हो गया। वीडियो में ट्रैक्टर की तेज गति भी स्पष्ट दिखाई दे रही है, जो हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही फुगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सनसवीर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मामले में फुगाना पुलिस को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें:  तुल्हेडी हत्याकांड-दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जल निगम की लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराजगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »