MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुर

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को बारिश के बीच ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां पर गौवंशीय पशुओं के चारा और चिकित्सा की सुविधा को परखा, इसके साथ ही उन्होंने नगर पंचायत जानसठ मंे निर्मित होने वाली गौशाला की भूमि का निरीक्षण करने के साथ ही अधिशासी अधिकारी को निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराये जाने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बारिश के बीच ही नई मंडी क्षेत्र के कूकड़ा मंडी स्थल में नगरपालिका परिषद् के द्वारा संचालित की जा रही नन्दी गौशाला एवं ट्रीटमेंट सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई के साथ ही घायल गौवंशों की चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में गौवंशी के भरण-पोषण के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने और प्रतिदिन हरा चारा की उपलब्धता कराए जाने के विषय में निर्देश दिए गए। उन्होंने दो दिनों से जारी वर्षा एवं आगामी ठण्ड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंशों के उचित रख-रखाव के लिए परिसर में पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इसी क्रम में एडीएम प्रशासन द्वारा गौवंशो मे होने वाले रोगो की रोकथाम हेतु समय समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित उपचार एवं पर्याप्त मात्रा में औषधियों का स्टाक रखने के निर्देश गौशाला के केयरटेकर, पशु चिकित्सा टीम व नगर पालिका के सम्बंधित कर्मचारियों को दिए।

इसके साथ ही एडीएम प्रशासन ने नगर पंचायत जानसठ का भी दौरा किया। यहां पर अधिशासी अधिकारी और पालिका के अन्य अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। एडीएम ने जानसठ में निर्मित होने वाली गौशाला की भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौशाला के निर्माण सम्बन्धित समस्त बिन्दुआंे पर अधिशासी अधिकारी को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया गया कि जानसठ क्षेत्र में निर्मित होने वाली इस गौशाला से आस पास के आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। इस गौशाला का निर्माण इसी माह से शुरू होने जा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का पूर्ण रूप से ध्यान रखने के लिए सम्बंधित को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि गौशाला के निर्माण में किसी प्रकार कि शिथिलता न की जाये तथा निर्धारित अवधि के अन्दर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाये, ताकि जल्द ही इसका लाभ लोगों को मिलना प्रारम्भ हो जाये। 

इसके साथ ही उन्होंने अस्थाई गौशाला जानसठ और निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया। महोदय द्वारा गौशाला मे गौवंशांे के लिये चारा व पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने को निर्देशित किया गया। बारिश और सर्दी से बचाने के लिए टिन शैड का निर्माण कराने और बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण करने के निर्देश भी दिये। निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए सरोवर के आस पास उचित साफ सफाई के साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जानसठ को नगर पंचायत में सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, साउंड सिस्टम, पार्क निर्माण और अमृत सरोवर का निर्माण करते हुए आईएसओ प्रमाणन कराने के निर्देश दिए गए।

यहां से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह मीरापुर पहुंचे और वहां पर नगर पंचायत द्वारा चलाई जा रही गौशाला का निरीक्षण करते हुए वहां पर भी गौवंशीय पशुओं की देखभाल कर रहे केयरटेकर और अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि वो गौशाला में पशुओं के चारा और पानी का पर्याप्त बंदोबस्त रखने के साथ ही उनके उपचार और बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण की व्यवस्था को पूर्ण करें। यहां से वो शुकतीर्थ पहुंचे और वहां पर नदियों के जल स्तर की जानकारी लेने के साथ ही बाढ़ सम्बंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें:  दबंगों का इलाज, रोए, लंगड़ाये और मांगी माफी

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »