MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालक

मुजफ्फरनगर। सावन की कांवड़ यात्रा में जहां लाखों श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन हैं, वहीं प्रशासन की मुस्तैदी और इंसानियत की मिसाल भी देखने को मिल रही है। कांवड़ कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और संवेदनशीलता से दो बिछड़े परिवारों का पुनर्मिलन संभव हो सका। कांवड़ यात्रा पर अपने परिवार के साथ निकला एक मासूम बच्चा बीच रास्ते में बिछड़ गया, उसको किसी ने कंट्रोल रूम पहुंचाया तो तीन दिन के बाद ये बच्चा अपनों तक पहंुच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान चंडीगढ़ निवासी बाल कांवड़िया अमनीष पुत्र कल्लू अपने परिवार से बिछड़ गया था। कांवड़ यात्रा में पिता का हाथ छूटा तो बालक राह में भटक गया। तीन दिन से अपने परिवार से दूर था, परेशान बालक को कुछ लोगों का साथ मिला तो अपनों की तलाश के लिए उसे कांवड़ कंट्रोल रूम शिवा चौक में पहुँचाया गया था। यहां बालक को नगरपालिका कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने सहारा दिया। उसको पूरी सुरक्षा दी गई और बालक खोया पाया केन्द्र पर ही अपनों का इंतजार करता रहा। पुलिस कर्मियों ने बिना थके तीन दिन तक उसके परिजनों की तलाश की। आख़िरकार सोमवार को अमनीष के पिता कल्लू जब शिव चौक पहुँचे, तो बेटे को सकुशल पुलिस के पास देखकर भावुक हो उठे। वहीं, बेटे अमनीष की आंखों में भी खुशी छलक उठी। इस पुनर्मिलन को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। पिता-पुत्र ने शिव पूजन कर जलाभिषेक किया और फिर अपने घर की ओर रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें:  मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

सभासद शौकत के प्रयास से लापता अज्जू सकुशल घर पहुँचा

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा का मेला देखने के लिए हिंदू मुस्लिम सभी कांवड़ मार्ग पर देखे जा सकते हैं। बच्चों में इसके लिए उत्साह ज्यादा है। ऐसे में अज्जू नाम का एक युवक, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बोल नहीं सकता, 20 जुलाई को दोपहर में अपने घर से अचानक लापता हो गया था। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है और परिजनों ने उसके हाथ पर मोबाइल नंबर लिख रखा था, जिससे संपर्क हो सके।

इसकी जानकारी शाहबुददीनपुर रोड निवासी असलम ने क्षेत्रीय सभासद और सपा नेता शौकत अंसारी को दी तथा लापता अज्जू की तलाश के लिए मदद मांगी। शौकत अंसारी ने बताया कि उनके द्वारा अज्जू के फोटो पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराये और उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिये गये। कांवड़ एवं पुलिस कंट्रोल रूम से भी प्रचार कराया गया। शौकत ने बताया कि इस युवक को देर रात करीब 3 बजे थाना रतनपुरी क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम ने कांवड़ यात्रियों के बीच पाया। युवक की हालत देखकर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर की मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उसको सकुशल घर पहुंचाया गया। सभासद शौकत के प्रयासों से यह युवक सकुशल अपने घर पहुँच सका। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के इस सहयोग के लिए गहरी संवेदना और आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल-घिस्सुखेड़ा नहर टूटने से तबाही, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल बर्बाद

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »