AJAB-GAJAB–एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

मुजफ्फरनगर। जिले में दहेज उत्पीड़न का एक एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक ही परिवार में ब्याहली गई तीन बहनों ने अपने अपने पतियों और ससुराल जनों के खिलाफ अलग अलग केस दर्ज कराते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है, बच्चों को लेकर तीनों महिलाएं अपने मायके में रह रही हैं। कई बार सामाजिक पंचायत हुईं और महिला थाने में भी कई तारीख लगी, लेकिन महिलाओं का अपने पतियों और ससुराल जनों के साथ विवाद खत्म नहीं हुआ। अब दो बहनों ने पुरकाजी थाने में अपने अपने पतियों के पर दहेज एक्ट में केस कर दिया है। पति भी पत्नियों की हरकत से परेशान हैं और मुकदमा झेलने की बात कह रहे हैं।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी रामफल सिंह ने अपने बड़ी पुत्री प्रवेश देवी उर्फ पिंकी की शादी 02 मई 2014 को उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के झबरेडा थाना क्षेत्र के गांव झबरेडी कलां निवासी मैनपाल के बड़े पुत्र धीर सिंह के साथ की थी। धीर सिंह परिवार के लिए गांव में मोबाइल फोन और रिचार्ज आदि की दुकान करता है। धीर सिंह के साथ पिंकी खुशी-खुशी रह रही थी। शादी के बाद पिंकी को धीर सिंह से तीन बच्चे अभिषेक, आयुष और बेटी परिधि हुई। इसके सात साल के बाद पिंकी ने ही अपने दो देवरों से दो बहनों के रिश्ते की बात पति धीर सिंह से की, तो पिंकी जा चाल चलन ठीक देखकर धीर सिंह और उसके परिजन भी अपने परिवार में तीन बहनों को लेने के लिए राजी हो गये। पिंकी ने खुशी खुशी दो बहनों सुबलेश उर्फ सोनी और बालेश की शादी तय की। सुबलेश का विवाह धीर सिंह के छोटे भाई सन्नी तथा बालेश का विवाह सचिन के साथ 16 फरवरी 2021 को हो गया। इसके बाद धीर सिंह और पिंकी के परिवार में आपसी मतभेद शुरू हो गये। ये इतने बढ़े कि मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  पिता ने किया अपने चार बच्चों का कत्ल... घर में फैला था खून ही खून

सबसे पहले सन्नी की पत्नी सुबलेश ने अपने पति सन्नी और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग करने का आरोप लगाते उत्पीड़न की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया और खर्चे का वाद दायर कर दिया था। इसके बाद से परिवार में तनाव और बढ़ गया। अब इस मामले में प्रवेश उर्फ पिंकी तथा बालेश ने अलग अलग शिकायत दर्ज कराते हुए पुरकाजी थाने में अपने पतियों और ससुराली जनों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित मारपीट करने, धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवेश उर्फ पिंकी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा गया है कि उसकी शादी 2014 में हुई, पिता रामफल सिंह ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किये थे। इसके बाद भी पति 10 लाख की मांग कर रहे थे। पूरा न करने पर उसको भूखा रखा जाता और मारपीट की जाती थी। 01 नवम्बर 2022 को पिंकी की छोटी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसको एवं उसकी छोटी बहन बालेश को भी प्रताड़ित किया जाने लगा। 01 जून 2023 को ससुराल वालों ने पिंकी और बालेश को भी घर से निकाल दिया। तीनों बहनें अपने मायके में रह रही हैं। वहीं बालेश ने दर्ज कराई अपनी एफआईआर में बताया कि उससे पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे। पूरा नहीं करने पर उसको बहन के साथ घर से निकाल दिया। दोनों बहनों की शिकायत पर पुरकाजी पुलिस ने आरोपी पतियों धीर सिंह, सन्नी, सचिन के अलावा ससुरालियों सास मुन्दर, जेठ शुभम, मनोज और देवर अतुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

वहीं इस मामले में सबसे बड़ी बहन प्रवेश उर्फ पिंकी के पति धीर सिंह का कहना है कि पिंकी ने ही अपनी दोनों छोटी बहनों की शादी उसके भाईयों से हंसी-खुशी कराई थी। करीब सात साल बाद ये रिश्ता हुआ था। यदि हम दहेज लोभी होते तो एक ही परिवार में तीन बहनों को क्यों लाते? न जाने कितनी बार रिश्तेदार और समाज के लोगों ने मामला संभालने की कोशिश की, वो भी भाइयों के साथ उनको मनाने ससुराल गये, बच्चों को लाने का भी प्रयास किया, लेकिन हर बाद झगड़ा उठा दिया। रिश्तेदारों की भी बात नहीं मानी, महिला थाने में हम हर तारीख पर गये, लेकिन वो नहीं आती थीं। परिवार में मतभेद हो जाते हैं, लेकिन इनकी समस्या क्या है, हमें पता नहीं चल पा रही है। पहले भी मुकदमा किया था, अब कर दिया है तो मुकदमा झेल लेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर वार्ड में नगरपालिका स्थापित करेगी डिजिटल

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  काली नदी में नहाते हुए डूबे दो किशोर, मौत से कोहरामफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर वार्ड में नगरपालिका स्थापित करेगी डिजिटल सिक्योरिटीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हाईवे पर लाखों के कैमरे लूटे, पुलिस ने बताया चोरीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »