MUZAFFARNAGAR-आधी रात व्यवस्था देखने सड़कों पर उतरी अधिकारियों की फौज

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के सख्त निर्देशों का पूरा असर जिले में दिखाई पड़ रहा है। आधी रात में प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा अमला सड़कों उतरा हुआ है। सर्द रात में बेसहारा और गरीब लोगों को रात्रि विश्राम के लिए आश्रय उपलब्ध कराने के लिए ये अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। शहर से लेकर गांव देहात तक अधिकारी सड़कों पर सोते हुए लोगों को रैन बसेरों तक पहंुचा रहे हैं, तो गौशालाओं में भी गौवंशों के लिए किए जा रहे बंदोबस्तों की निगरानी हो रही है। बीती रात नगर दंडाधिकारी विकास कश्यप सहित सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्रों में सड़कों पर उतरकर अलाव, रैन बसेरा और गौशालाओं में घूमते हुए दिखाई दिए। सड़कों पर मिले गरीबों को कम्बल बांटे गये।

गुरूवार की रात्रि करीब 10.00 बजे खतौली उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी फिर सड़को पर उतरी। खतौली क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका में बने रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। रेन बसेरा में रात्रि निवास के लिए बेड, रजाई, गद्दा, तकिया आदि की अच्छी व्यवस्था पायी गयी एक श्यामलाल नाम का व्यक्ति रैन बसेरे में सोता हुआ भी मिला। रैन बसेरे में महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी है। एसडीएम ने रैन बसेरा में उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा ड्यूटी कर्मचारियों को रात्रि में अनिवार्य रूप से अपनी अपनी डयूटी स्थल पर ही उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिये। इसके बाद एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने सी.एच.सी. में बने रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम मोनालिसा ने चौपला, दयालपुरम, जानसठ तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि पर प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलाव का भी औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अलाव में मोटी से मोटी लकड़ी जलाएं ताकि अलाव रात भर जलते रहें। फिर एसडीएम ने खतौली क्षेत्र की गली, मोहल्ले, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि विभिन्न चौराहों पर भी भ्रमण किया कि कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में तो नही सो रहा है। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने पात्र व्यक्ति को कम्बल भी वितरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री बेबी रानी ने महिलाओं की गोद भराई, नवजातों का किया अन्नप्राशन संस्कार

उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार ने नगर पंचायत मीरापुर में स्थित गो आश्रय स्थल, रेन बसेरा एवं जलाए जा रहे अलाव का निरीक्षण किया। बताया कि शीत लहरी से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मीरापुर को निर्देशित किया गया कि आवश्यकता अनुसार अलाव की संख्या बढ़ाई जाए। शीत लहरी की वजह से किसी भी गोवंश, किसान एवं व्यक्ति को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही नगर दंडाधिकारी विकास कश्यप और एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने भी शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों को कम्बल वितरित किये और रेलवे स्टेशन पर बने पालिका के स्थाई रैन बसेरे में पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही शहर में अलाव की व्यवस्था को भी परखा और ईओ को आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था को बढ़ाने तथा प्रमुख स्थानों पर स्वयं भी भ्रमण करते हुए लगातार निगरानी के निर्देश दिये गये। 

इसे भी पढ़ें:  IPS SANJEEV-3 दिन, 8 मुठभेड़, 10 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  दूसरों के

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया

Read More »