बिलासपुर कट पर फिर हादसा-ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हंगामा

मुजफ्फरनगर। खूनी मोड के नाम से मशहूर हो चुके नेशनल हाईवे 58 पर स्थित बिलासपुर कट पर गुरूवार को एक बार फिर से भयंकर हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और कई कांवड़ियें गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के कारण आक्रोशित कांवड़ियों ने अपने साथियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और लाठी डंडे लेकर भगवान शिव की मूर्ति लेकर हाईवे की सड़क पर बीच में बैठ गये तथा यातायात बंद करा दिया। ये कांवड़िये ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे। जाम लगने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस अफसरों ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। घंटों बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो पाया।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह गाजियाबाद जिले के कांवड़ियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत्त ट्रक चालक ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्राले में टक्कर मार दी। गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के भंडोला निवासी लगभग 25 कांवड़िए ट्रैक्टर ट्राले में हरिद्वार जा रहे थे। आज सुबह लगभग चार बजे कांवड़ियों ने ट्रैक्टर को हाईवे किनारे खड़ा कर चाय पीने लगे। तभी थोड़ी देर बाद ही मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिसमें ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भोला रजत पुत्र लीलू, अजय पुत्र राकेश, कुलदीप पुत्र रतनसिंह, जयप्रकाश पुत्र रामलाल और एक मुस्लिम भोला फरदीन पुत्र इलियास निवासी भंडोला थाना भोजपुर मोदीनगर घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भेजा गया। रजत, अजय और कुलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने ओर यातायात निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत किया। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। कांवड़ियों ने मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए और घायलों का उपचार कराया जाए। गनीमत रही कि सभी 25 कांवड़िए ट्राले में सवार नहीं थे।

सीओ नई मंडी रूपाली राय ने बताया कि गुरूवार की सुबह समय करीब 4ः30 बजे थाना नई मण्डी क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास जनपद गाजियाबाद के थानाक्षेत्र भोजपुर के ग्राम हद्यपुर भडौला से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कांवडियों की ट्रैक्टर ट्राली नम्बर यूपी 13 बी 5117 में एक ट्रक नम्बर एचआर 63 सी 7547 ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 15 कांवडियों में से 04 कावंडिये घायल हो गये। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल कावंडियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्लैट नम्बर-44 तक पहुंची सीओ रूपाली के क्यों ठिठक गये कदम?

मुस्लिम फरदीन भी कांवड़ लेने निकला, हो गया घायल

मुजफ्फरनगर। बिलासपुर कट के पास भोजपुर के कांवड़ियों में शामिल गांव का ही मुस्लिम युवक फरदीन भी अपने दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला था, लेकिन वो भी इस हादसे में घायल हो गया। उसके साथियों ने बताया कि फरदीन हर बार उनके साथ कांवड़ लाने के लिए शामिल रहता है। उसके परिवार को भी कोई ऐतराज नहीं हैं, वो सभी धार्मिक बंदिशों से अलग एक साथ रहते हैं। एक दूसरे के सुख दुख में शामिल रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर पुलिस ने रिहायशी इलाके से बरामद की भारी आतिशबाजी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  उद्योगों की लीज होल्ड भूमि को फ्री

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में निकलेगी तिरंगा यात्राफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  यूपी बॉर्डर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में निकलेगी तिरंगा यात्रालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »