एथलीट प्रियंका के लिए इंसाफ की मांग कर सीएम से मिलेंगे पिता

मुजफ्फरनगर। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रियंका पवार के पिता शिवकुमार पवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को उसके प्रदर्शन के अनुरूप और सरकार ने अपने वादे के अनुसार प्रोत्साहन नहीं दिकया है। शिवकुमार पवार ने कहा कि सरकार ने 50 लाख रुपये और डिप्टी एसपी की नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन केवल 30 लाख रुपये और केंद्र सरकार में आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी देकर उनके साथ किया गया भेदभाव।

शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सोमवार को रो-रो कर अपनी व्यथा सुनाते हुए शिवकुमार पंवार ने कहा कि उनकी बेटी ने विदेश में जाकर देश को मान दिलाया, सम्मान दिलाया, गोल्ड मेडल जीता लेकिन उसको उसके प्रदर्शन के अनुसार सम्मान सरकारों ने नही ंदिया है। नव निर्माण महासंघ के महासचिव एवं एथलीट प्रियंका पंवार के पिता शिवकुमार पंवार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 2014 एशियन गेम साउथ कोरिया से 4 गुना 400 रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर आई प्रियंका पंवार बराबर सरकार से आवेदन करती रही कि जो पूर्व सरकार ने वादे किये वो पूरे ही नहीं किये गये। 11 साल बीत जाने के बाद वर्तमान सरकार ने पूरा करने का विचार तक नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  वक्फ संपत्तियों पर भूमाफियाओं का कब्जाः सिसौदिया

उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए वो 11 जून को शुकतीर्थ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और पूर्व सरकारों के द्वारा किये गये वादों से भी अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने डिप्टी एसपी की नौकरी, 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि और घर तक सड़क निर्माण कराकर नामकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रियंका को केन्द्र सरकार में आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी मिली और 30 रुपये पुरस्कार राशि मिली। उनके घर लालबाग गाँधी कालोनी तक नगरपालिका की ओर से कोई भी सड़क नहीं बनवाई गई और न ही उसका नामकरण किया गया। जबकि प्रिंयका के गु्रप में शामिल दूसरे खिलाड़ी को 50 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी गई। यह एक खिलाड़ी बेटी का अपमान है। इससे परिवार आहत है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ब्रेक फेल होने पर पलटी स्कूली वैन, 10 बच्चे घायल

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल के पास गन्दगी से

Read More »