भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले बाबा श्याम

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति के द्वारा भरतिया कालोनी में भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर परिसर में पहुंचकर बाबा श्याम की आरती की और नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्री खाटू श्याम नयनाभिराम श्रृंगार के साथ स्वर्ण रथ पर सवार होकर अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए निकले। इस दौरान हजारों भक्तजन उनका दर्शन करने, रथ खींचने और उनकी महिमा का गुणगान करते हुए नाचने झूमने के लिए मंदिर परिसर पर उमड़े नजर आये। बाबा श्याम का दर्शन कर उनका रथ खींचने के लिए भक्तों में असीम उत्साह और भक्तिभाव का वातावरण बना नजर आया। कई स्थानों पर शोभायात्रा पर फूलों की बारिश की गई तो अनेक स्थानों पर भक्तों ने भण्डारे लगाये।

श्री गणपति धाम मंदिर परिसर में श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव की पूरी धूमधाम नजर आई। श्री गणपति धाम समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में सवेरे हवन यज्ञ का आयोजन किया। इसके पश्चात श्री खाटू श्याम का फूलों से श्रृंगार किया गया और उनको भोग लगाया गया। इसके साथ ही आज से श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव प्रारम्भ हुआ। यहां पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी श्रवण गर्ग, अमित गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पराग गोयल, संजय मित्तल, विजय शुक्ला, विशाल गर्ग आदि का पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति व खाटू श्याम का चित्र भेंटकर सम्मान एवं स्वागत किया।

मंत्री कपिल देव एवं अन्य अतिथियों ने श्री खाटू श्याम की आरती की और फिर नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल, गुड मंडी, राजबाहा रोड, मंडी बड़ा डाकखाना, गौशाला रोड, पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड, गौशाला रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, टाउन हाल रोड, मालवीय चौक, पचेण्डा रोड रेलवे ओवर ब्रिज से गांधी कालोनी, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, द्वारिकापुरी रोड, भोपा रोड, वकील रोड से डाकखाना रोड होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में 05 बैण्ड, ढोल, 10 झांकियाँ और बाबा श्याम का स्वर्ण रथ भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कई झांकियों ने सभी का मन मोहा। हजारों भक्तों ने बाबा श्याम का गुणगान और जयकारा करते हुए उनका रथ अपने हाथों से खींचा। पुरा शहर ही झण्डों, तोरणों से सजाया गया था। जगह जगह भक्तों के लिए भण्डारा किया गया और फूलों की बारिश की गई। आधी रात तक भी शोभायात्रा चलायमान रही।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भीम सैन कंसल ने बताया कि 10 नवम्बर 2024 को श्याम नाम मेहन्दी उत्सव मंदिर प्रांगण में सायं 7.00 बजे मनाया जायेगा। 11 नवम्बर को सायं 7 बजे निशान वितरण होगा और 12 नवम्बर प्रातः 9 बजे से एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न होगी। इसी दिन एकादशी भव्य कीर्तन रात्रि को 8.00 बजे से मंगला आरती तक रहेगा। 13 नवम्बर को रात्रि में बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दौरान व्यवस्था बनाने में मुख्य रूप से श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार से भीमसेन कसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशंक राणा, शुभम तायल, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक ने बच्चों और बुजुर्गों संग मनाई दिपावली

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »