स्वर्ण रथ पर शहर में निकले बालाजी, उमड़ा आस्था का सैलाब

मुजफ्फरनगर। रामभक्त श्री हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को पूरा शहर ही भगवा बयार में बहता नजर आया। नई मंडी से श्री बालाजी महाराज भक्तों का कल्याण करने के लिए स्वर्ण रथ पर सवार होकर बाबा खाटू श्याम के साथ सैंकड़ों बैंड बाजों और आकर्षित करती झांकियों का काफिले लेकर शोभायात्रा के साथ भ्रमण पर निकले तो आस्था और भक्ति का संगम गंगोत्री की अविरल धारा के रूप में सड़कों पर बहता नजर आया। हजारों भक्तों का सैलाब श्री बालाजी का जयकारा करते हुए हाथों से उनका रथ खींचता दिखाई दिया और आस्था के इस चरम उत्कृष सैलाब के बीच संस्कृति और धर्म की ध्वजा लहराती नजर आई। बालाजी के स्वागत में कदम-कदम पर भक्तों के लिए भण्डारे और हनुमान जी के लिए फूलों की बारिश ने नया आकर्षण और उत्साह पैदा किया।

श्री बालाजी जन्मोत्सव पर नई मंडी के भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भगवान बालाजी महाराज का प्रातः 7.30 बजे स्वर्ण श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा महाआरती की गई तथा 56 भोग लगाया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों के समक्ष केक काटकर हनुमान जी का जन्म दिवस मनाया और इसके उपरांत भारी जयघोष के बीच बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान हुए। स्वर्ण रथ पर बालाजी महाराज की विशेष आरती की गई, जिसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित संरक्षक भीमसेन कंसल, अध्यक्ष हरिशंकर तायल के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने मौजूद रहकर बाबा का गुणगान किया। आरती के पश्चात अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़कर शोभायात्रा को प्रारम्भ कराया और मंदिर परिसर से भक्तों का विशाल सैलाब अपने हाथों से बाबा का रथ खींचते के लिए उत्साहित नजर आया। बालाजी महाराज की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जिसमें उत्तर भारत के प्रमुख 11 बैंडबाजों के साथ-साथ बड़े डीजे, आकर्षक झांकियां आदि भक्तों को आकर्षित करती दिखाई दी। शोभायात्रा मंदिर से चलकर नवीन मंडी से होते हुए नई मंडी के विभिन्न मार्गाेँ से होकर शहर व गांधी कालोनी से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचकर रविवार की प्रातः संपन्न होगी।

इसे भी पढ़ें:  गेहूं खरीद में मुजफ्फरनगर पिछड़ा, शामली-सहारनपुर आगे

सात किलोमीटर लंबी यात्रा, 24 घंटे चलते हैं बालाजी महाराज

मुजफ्फरनगर। भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर समिति के द्वारा निकाले जाने वाली श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा बन चुकी है। लगभग सात किलोमीटर लंबी इस यात्रा में बाबा के मुख्य रथ को भक्तों को रस्सी से खींचा और इस यात्रा में स्वर्ण रथ पर सवार श्री बालाजी महाराज भक्तों का कल्याण करने के लिए 24 घंटे चलायमान रहते हैं। जगह-जगह यात्रा का फूलों की वर्षा से भक्तों ने स्वागत किया जाता है। पूरा नगर भी पूरी रात जागता है। हर तरफ आस्था का उल्लास और भक्ति की बयार बहती नजर आती है। यात्रा में सभी डीजे, बैंड और एक से बढ़कर एक रथ और झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के मुख्य मार्गों को तोरणद्वारों से सजाया गया। श्री बालाजी महाराज के जन्म दिवस पर भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा खाटू श्याम भी अपने रथ पर सवार होकर शोभायात्रा में निकलते हैं। इस यात्रा को लेकर ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन शहर में भक्तों के घर चूल्हा नहीं जलता और हर कदम पर भक्त ही प्रसाद बनाते हैं, वो ही वितरित करते हैं और वो ही प्रसाद ग्रहण करते हैं। यानि भक्ति की बयार में एक ऐसा सांस्कृतिक व आध्यात्मिक नजारा बनता है, जिसमें हर कुछ समाहित हो जाता है। शहर में बालाजी के स्वागत के लिए जिससे जो भी बन पड़ता है वो करता है, टॉफी से लेकर हलवा पूरी तक और पानी से लेकर जूस तक बांटा जाता है। प्रसाद पाने के लिए भक्तों के बीच भारी उत्साह बना रहता है। सवेरे भरतिया कालोनी मंदिर पर भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए भारी भीड़ जुटी रही। यहां हलवा वितरित किया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित होने के साथ ही विराम दिया जायेगा। इस दिन हजारों भक्तजन यहां प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया स्टैण्डर्ड कार्निवल देहरादून में प्रतिभाग

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचारजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »