मतांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के भतीजे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, 10 संपत्तियां चिह्नित

बलरामपुर।

मतांतरण (धर्म परिवर्तन) कांड के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के परिवार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई है। छांगुर के भतीजे सबरोज द्वारा कब्जाई गई जमीन पर बने अवैध मकान को आखिरकार जिला प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई रेहरामाफी गांव में की गई, जहां भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मकान गिराने की कार्रवाई अंजाम दी। सबरोज ने नवीन परती की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर यह भवन बनाया था, जिसे अब जमींदोज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बंदी को कॉल कराकर जेल से कराई थी डील, जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति

एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मकान सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। कार्रवाई नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्या की निगरानी में संपन्न हुई।

अब तक 10 संपत्तियां चिह्नित, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

राजस्व विभाग की टीम ने छांगुर, उसके सहयोगी नीतू, नवीन और बेटा महबूब की संपत्तियों का विवरण जुटाना शुरू कर दिया है। अब तक 10 संपत्तियां चिन्हित की जा चुकी हैं। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही पूरी जानकारी एकत्र होगी, अवैध संपत्तियों पर एक और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे छांगुर के करीबी लोगों में खलबली मच गई है।

इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »