एकता विहार गेट तुड़वाने को भाकियू तोमर ने घेरा टाउनहाल

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर से एकता विहार में बनाये गये अवैध मुख्य द्वार को ध्वस्त कराये जाने की मांग को लेकर टाउनहाल पहुंचकर भारी हंगामा किया। उन्होंने ईओ कार्यालय का घेराव करते हुए अंदर ही धरना शुरू कर दिया और कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेरकर उसके आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस बीच ईओ ने प्रदर्शनकारी लोगों से वार्ता करते हुए भरोसा दिलाया कि 15 जून तक अवैध गेट को ध्वस्त कराने का काम कर लिया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा विंग अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को टाउनहाल पहुंचे तथा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में घुसकर फर्श पर बैठकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ईओ सभागार में एक कार्यक्रम में थी। कुछ कार्यकर्ता नीचे उनकी गाड़ी के सामने घेराव करते हुए धरने पर बैठ गये। अंकित ने कहा कि तीन माह पूर्व नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत आने वाले एकता विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सभासद पति प्रमोद कुमार द्वारा अवैध रूप से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। इससे आवागमन भी दूभर हो गया है और इस गेट का नामकरण करने को लेकर भी विवाद बना हुआ है।

इसी को लेकर नागरिकों की शिकायत पर पालिका सहायक अभियंता ने जांच की थी। जांच में गेट निर्माण अवैध पाए जाने पर उन्होंने उसे हटवाने के लिए सभासद सुनीता को नोटिस भी जारी किये थे। अंकित ने बताया कि 19 मई को भी इसके लिए धरना दिया गया था, तब एक सप्ताह का समय पालिका ईओ ने मांगा था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, जलभराव, टूटी हुई सड़कें और पीने के पानी की समस्या को तत्काल सुलझाया जाए, इसके अलावा अवैध गेट को ध्वस्त कराया जाये। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची और सभासद पति प्रमोद को भी फोन कर समझौते के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं आये। ईओ ने आश्वासन दिया कि 15 जून तक अवैध निर्माण को हटवा दिया जायेगा। इस भरोसे पर भाकियू तोमर ने धरना समाप्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »