नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर देंगे ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने नौ अगस्त के तिरंगा ट्रैक्टर मार्च के दौरान कलेक्ट्रेट के घेराव का प्रोग्राम टाल दिया है। इसके साथ ही यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तिरंगा ट्रैक्टर मार्च का जिला मुख्यालय पर रूट तय करते हुए प्रकाश चौक पर प्रशासन को ज्ञापन देने का ऐलान किया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 09 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्नान पर केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रातः 10ः00 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए यूनियन के सभीपदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंे को सूचित कर दिया गया है। नौ अगस्त को सुबह 10 बजे किसान यूनियन के सभी सिपाही ट्रैक्टरांे समेत राजकीय इंटर कॉलेज सरकूलर रोड के मैदान में एकत्र होंगे। यहां से तिरंगा यात्रा शुरू होगी और किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा बांधकर सरकूलर रोड होते हुए सुजडू चुंगी, जिलाधिकारी आवास, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी होते हुए प्रकाश चौक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि प्रकाश चौक पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद यात्रा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान सभी ब्लॉक अध्यक्ष तिरंगा यात्रा के प्रबंधन हेतु अपने अपने ब्लॉक से 4-4 वालिंटियर तैयार करेंगे तथा सुनिश्चित करेंगे कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के समापन के उपरांत ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया जायेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाने का काम वालिंटियर द्वारा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाख

मीनू पेपर मिल प्रकरण में भाकियू के कोकिल मखियाली यूनियन से बाहर

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल पर भाकियू तोमर के लोगों द्वारा जबरन गेट खोलकर अंदर घुसने और प्रदर्शन करने के मामले में भाकियू टिकैत के पदाधिकारी के भी शामिल होने के मामले में शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता दिखाई है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन में मुजफ्फरनगर के सदर ब्लाक के ब्लाक सचिव कोकिल मखियाली को भारतीय किसान यूनियन में रहकर गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जाने तथा हमारे संगठन की विचारधारा के विपरीत जाकर गलत काम करने, जिससे संगठन की छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए कोकिल मखियाली को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक सचिव के पद से और भारतीय किसान यूनियन संगठन से निष्कासित किया गया है। योगेश शर्मा ने कहा कि अगर भविष्य में कोकिल मखियाली भारतीय किसान यूनियन संगठन का नाम व टोपी का प्रयोग करता है, तो उस पर संगठन के द्वारा कार्यवाही की जाएगी। गलत कामों में यदि कोई कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी पाया जायेगा तो उसके विरु( भी अविलंब कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों के अनुसार कोकिल मखियाली मंगलवार को मीनू पेपर मिल पर भाकियू तोमर के धरने में शामिल रहा और इन्हीं आरोपों के कारण यह कार्यवाही की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने की सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित करने की मांग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाये 32 लाखफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में अब पालिका के कूड़ा वाहनों की नो एंट्रीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खालापार में अब पालिका के कूड़ा वाहनों की नो एंट्रीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »