MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मचारी से की लूट

मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जानसठ-खतौली मार्ग के पास गढ़ी बाईपास पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारी से तमंचों के बल पर साठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया।वही लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जानसठ से खतौली मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक में थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय प्रविंद्र कुमार पुत्र रामकुमार नौकरी करता है। बुधवार की दोपहर को लगभग 12 बजे बैंक कर्मचारी प्रविंद्र कुमार गांव गढ़ी से बाइक द्वारा रुपये कलेक्शन करके वापस गांव भलेड़ी के पास स्थित बंधन बैंक में वापस जा रहा था। जानसठ-खतौली मार्ग के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार 3 बदमाशों ने बैंक कर्मचारी को घेर लिया।

वही परविंदर कुमार ने बताया कि दो बदमाश नकाबपोश थे, जबकि तीसरे ने नकाब नहीं लगाया हुआ था। बदमाशों ने आते ही उसे यह कहकर रुकने के लिए कहा कि वह किसी महिला को छेड़कर आया है। कर्मचारी के रुकने पर बदमाशों में तमंचों के बल पर 60 हजार रुपयों की नगदी से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारी के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। लूट के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वापस उसी दिशा में जिस दिशा से आए थे फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने घायल बैंक कर्मचारी को उठाया और लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बैंक कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। फिलहाल बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

एसपी सिटी आदित्य बंसल भी घटना स्थल पर पहुंचे और वारदात को लेकर जांच पड़ताल की। उन्होंने घायल से भी पूछताछ करते हुए बदमाशों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बताया कि इस मामले में एसएसपी के आदेश पर कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा करा दिया जायेगा। सीओ यतेंद्र नागर ने भी घायल बैंक कर्मचारी से घटना की जानकारी ली। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि जानसठ कस्बे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मचारी परवेन्द्र को रोकने और उसे नगदी से भरा थैला छीनने का प्रयास किया उसके विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों के पैर में गोली मार दी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानित

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भंग की खतौली की सभी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानितफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भंग की खतौली की सभी इकाई, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नपेइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  किसान राजधानी सिसौली को योगी सरकार की बड़ी सौगातलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »