भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहेगा किसानों का कब्जा, पुलिस अलर्ट

मुजफ्फरनगर। दिल्ली कूच के लिए पंजाब और हरियाणा के बाॅर्डर पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रंखला बनाएंगे। किसानों के हाईवे पर उतरने और ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं। एक बार फिर से नेशनल हाईवे पर किसानों का पूरी तरह से कब्जा होने जा रहा है। ऐसे में हाईवे पर दिल्ली से देहरादून और उत्तराखंड से दिल्ली की ओर का सफर भारी मुसीबत भरा रह सकता है, क्योंकि किसान शाम तक हाईवे पर जमा रहेगे और कहीं भी जाम लगाया जा सकता है। ऐसे में अनावश्यक रूप से हाईवे पर निकलने से बचने में ही समझदारी है।

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार से की इस्लामिया का कब्जा हटवाने की मांग

भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा 11 बजे से प्रभावित रहेगी। इस समय किसान हाईवे पर उतरेगा। पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाएगी। हाईवे पर सुबह से ही ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग जाएगी। जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हो सकता है। इस समस्या को देखते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर पड़ने वाले थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर व खतौली के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट किया है। पुलिस अधिकारियों को भी सुबह से ही भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  FILM 'KALIA'-अब बड़े पर्दे पर नजर आयेगा कुख्यात नफीस कालिया का खौफ


भाकियू मेरठ में आज 11.30 बजे भारतीय किसान यूनियन हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। एनएच 58, मोहद्दीनपुर, सकौती, कैलाशी अस्पताल, एनएच 58 पर पड़ने वाले गांव के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर पहुंचेंगे। हाईवे की बाईं लेन भाकियू के कब्जे में रहेगी। जबकि भाकियू नेता राकेश टिकैत ने किसानों से हाईवे की एक साइड ही प्रदर्शन के लिए चुनने की अपील की है। ताकि दूसरे साइड से यातायात को सुचारू किया जा सके।

बता दें कि ट्रैक्टर श्रंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। वहीं उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। दिल्ली से भी हाईवे पर यूपी और उत्तराखंड के लिए सैंकड़ों वाहन सवेरे से ही दौड़ने लग जाते हैं। इन वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक मौलाना जमील के पुत्र ने की आत्महत्या

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने की सूली वाला

Read More »