PALIKA-स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में शहरी सफाई पर किया मंथन

मुजफ्फरनगर। सफाई के मामले में लाख प्रयासों के बावजूद भी स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पिछड़ रहे शहर को इस बार स्वच्छता के पैमाने पर निखारने के लिए नगरपालिका परिषद् के स्तर पर कमियों को तलाशने करने के साथ ही उनके समाधान के लिए प्रयास प्रारम्भ कर दिये गये हैं। इसके लिए मंगलवार को पालिका सभागार में ईओ प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर स्वच्छ भारत मिशन की मीटिंग का आयोजन करते हुए बिन्दूवार चर्चा की गई।

मंगलवार को आयोजित बैठक में पहुंची स्वच्छ भारत मिशन की मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जैसलीन कौर और उनकी टीम का पालिका में ईओ प्रज्ञा सिंह ने स्वागत किया। सभागार में हुई मीटिंग में शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चिंतन और मंथन किया गया। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में बेहतर परिणाम पाने के लिए सफाई व्यवस्था को लेकर बनी कुछ खामियों को भी उठाया गया। इसके लिए शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, मुख्य मार्गों पर बंद गारबेज सेंटर, कूड़ा का तकनीकी निस्तारण के लिए एमआरएफ और दूसरे सेंटरों का संचालन, गीला और सूखा कूड़ा पृथककरण व्यवस्था, कूड़े से कम्पोस्ट खाद बनाने की व्यवस्था आदि पर बिन्दूवार चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन का काम शुरू हो चुका है। इसका लाभ भी इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में अवश्य ही मिलेगा। इसके साथ ही गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए पालिका के साथ अनुबंध के आधार पर काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसिलिटीज प्रा. लि. के परियोजना प्रबंधक को आज ही निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने एक दो दिनों में यह व्यवस्था शुरू करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि सफाई के लिए हम मुख्य मार्गों से गारबेज संेटर हटाने या उनको बंद सेंटर के रूप में परिवर्तित करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। जल्द ही शहरी सफाई व्यवस्था में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता के लोगों से भी इसमें सहयोग की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जैसलीन कौर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, डीपीएम सुशील कुमार, जीईओ रेनू कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार आरोपियों को दबोचा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाईफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षणइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11 साल से पति को दे रही थी धोखालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है।

Read More »