PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर इकाई का सर्वसम्मति से गठन कर लिया गया है। इस बार भी कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद के लिए बृजमोहन पर विश्वास जताया तो वहीं विकास शर्मा को महामंत्री चुना गया है।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को नगरपालिका परिषद् के सभाकक्ष में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बैठक के दौरान पथ प्रकाश लिपिक गोपी चंद वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए बृजमोहन और महामंत्री पद के लिए विकास शर्मा का प्रस्ताव सदन में रखते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव कराने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के उपरांत इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। एक वर्ष के लिए बृजमोहन को शाखा अध्यक्ष और विकास शर्मा को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक साल की बच्ची संग रह रही ईओ प्रज्ञा सिंह की क्यों हो रही जासूसी!

बैठक में मुख्य रूप से लिपिक अशोक ढींगरा, मैनपाल सिंह, प्रवीण कुमार, मनोज बालियान, गोपी चंद वर्मा, सुनील वर्मा, सोनू मित्तल, कैलाश कुमार, गगन महेन्द्रा, राजीव वर्मा, अमित गोस्वामी, सतेन्द्र कुमार, आकाश दीप, मोहन वैद, आईटी आॅफीसर प्रियेश कुमार, मौहम्मद सालिम, बृजमोहन, विकास शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।  

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म से आहत नाबालिग ने खाया जहर, गंभीरजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »