MUZAFFARNAGAR-देवर पर लगाया रेप के प्रयास और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने देवर पर बुरी नजर रखते हुए उसका बलात्कार करने के प्रयास और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं शांतिनगर में घर के बाहर खड़े एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया और पिटाई करते हुए उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराकर गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शाहपुर के एक गांव में बाल कटवाने जाते एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।

थाना ककरौली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी शादाब पुत्र वहीद निवासी ग्राम ककरौली के साथ हुई थी। उसका पति शादाब उत्तराखंड में काम करता है। महिला का आरोप है कि उसका देवर आदिल उस पर बुरी नजर रखता है। 16 मार्च को वो अपने मायके जानसठ से ससुराल पहुंची तो कुछ देर बाद शाम के समय उसका देवर आदिल गाली गलौच करते हुए उसके कमरे में घुस आया और बलात्कार करने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। महिला ने जैसे तैसे उससे अपनी जान बचाई। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आदिल ने उसका हाथ तोड़कर जला दिया था। वो आये दिन उसके साथ कोई न कोई घटना करता रहता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से की 1.10 लाख की ठगी

वहीं नई मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मौहल्ला शांतिनगर के निवासी संजीव कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल ने आरोप लगाया कि 26 मार्च को उनका पुत्र हर्ष अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय दो-तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लड़के वहां पर आये और हर्ष के साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इन हमलावरों ने पिटाई करते हुए हर्ष के दोनों हाथों की अंगुलियों की हड्डियां तोड़ दी और भाग गये। इन हमलावरों में से तीन को हर्ष ने पहचान लिया, जिनके नाम आशु, मनीष और आलोक निवासी शांतिनगर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शाहपुर थाने में गांव आदमपुर निवासी भूषण पुत्र मुन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। भूषण का आरोप है कि वो 29 मार्च की शाम को गांव में नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए जा रहा था। नाई की दुकान के पास दीपक पुत्र नरेश, रोबिन पुत्र विनोद, सुमित पुत्र सुशील और सावन पुत्र मुन्ना आ गये और उसको नाई की दुकान से बाहर खींचकर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। भूषण का आरोप है कि इन हमलावरों ने दुल्हैंडी के दिन भी उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने चारों हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  खट्टा-मीठा बजट--उद्योग जगत हुआ निराशा, किसानों की भी टूटी आस

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »