एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षा को और बेहतर तथा गुणवत्तापरक बनाने, कक्षा कक्षों में शिक्षण कार्य को रोचक बनाने के साथ ही छात्र छात्राओं के ज्ञान और कौशल के गुणों को निखारने के नवीन शिक्षण कौशल का विकास करने के उद्देश्य से एक दिवसीय केपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का आयोजन किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत सीबीएसई सीओई देहरादून के मार्गदर्शन में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विंग के शिक्षक-शिक्षिकाओं के क्षमता संवर्धन के लिए एक दिवसीय इंटरैक्टिव क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत शिक्षकों को नवीन शैक्षिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में पंकज मुंजाल उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल का बुके देकर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एम.जी. पैनोरमा का यादगार समापन


कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित विषयों को विस्तारपूर्वक शिक्षक-शिक्षिकाओं के सामने रखते हुए परस्पर संवाद कर उनको जानकारी दी। उन्होंने सीखने और सिखाने पर बल देते हुए कहा कि कभी कभी सीखने का एक पल हमारे जीवन भर के अनुभव को और सार्थक बना सकता है। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर सीबीपी आयोजित कराने का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देकर, नई रणनीतियां बनाने के साथ साथ छात्र एवं छात्राओं को ज्ञान, कौशल, मूल्यों, नेतृत्व गुणों से संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि जीवन हमें हर कदम पर सिखाने का काम करता है। हम अपने कार्यों निरंतन बेहतर करने और अनुभव को बढ़ाने के लिए सीखने की कला को अपने अंदर विकसित करें। अंत में उन्होंने रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया और सभी का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दही

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ED की रेड: कफ सिरप तस्करी

Read More »