मुनीम कालोनी जैन मंदिर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वार्ड सभासद सीमा जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान शिविर के आयोजकों के द्वारा दोनों अतिथियों के साथ ही चिकित्सकों और उनकी टीम का पटका व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर सच्ची मानवसेवा के प्रतीक हैं, सभी साधन सम्पन्न लोगों को ऐसे स्वास्थ्य शिविर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आयोजित कराने चाहिए ताकि लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ बीमारी के उपचार में मिले।

भारतीय जैन महासंघ मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी द्वारा नई मंडी मुनीम कालौनी स्थित श्री 1008 शान्तिनाथ जैन मंदिर के साधु भवन परिसर में मानव सेवार्थ रविवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेदान्ता मेडिसिटी गुडगांव की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें मेदान्ता से आये कैंसर, हृदय और छाती रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए रोगियों को निःशुल्क उपचार परामर्श देने का काम किया। भारतीय जैन महासंघ शाखा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मनोज जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेरयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वार्ड सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन ;युवा भाजपा नेताद्ध का अन्य पदाधिकारियों के साथ पटका पहनाकर स्वागत किया। भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त ने कचहरी में किया नवीन सड़कों का लोकार्पण


अतिथियों ने भी यहां आये विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनका परामर्श प्राप्त किया। मनोज जैन ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अधलेश जैन व उनकी पत्नी संतोष जैन के सौजन्य से आयोजित किया गया। स्व. जगदीश प्रसाद जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के अविरल जैन का भी सहयोग प्राप्त हुआ। व्यवस्था संभालने में अध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री राहुल जैन, कोषाध्यक्ष शुभम जैन और प्रचार मंत्री आयुष जैन सहित भारतीय जैन महासंघ के समस्त पदाधिकारियों व टीम की सेवा सराहनीय रही। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »