चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान की वृहद रूप से शुरूआत करते हुए शहर की सड़कों पर उतरकर व्यापारियों और आम जनमानस को तिरंगा वितरित करते हुए उनको राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

शुक्रवार को शहर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंची नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ करते हुए सभासदों और पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आम लोगों को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने शिव चौक और भगत सिंह रोड के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनको तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र में हर घर तिरंगा फहराने के लिए पालिका परिवार ने भी अपनी तैयारी की है।

लोगों को तिरंगा वितरित करने के लिए आज शिव चौक से हमने इस वृहद अभियान का शुरू किया है। हर वार्ड में हम सभासदों के माध्यम से हर शहरी के घर तक तिरंगा पहंुचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिव चौक पहुंचने के बाद तिरंगा अभियान को शुरू करते हुए वहां से गुजरते नागरिकों को तिरंगा ध्वज प्रदान किया तो वहीं ई रिक्शाओं और अन्य वाहनों पर सभासदों के साथ मिलकर अपने हाथों से तिरंगा ध्वज बांधे।

इसके बाद वो भगत सिंह रोड और शिव चौक पर शिव मार्किट के व्यापारियों और दुकानदारों, ठेले वालों तक भी तिरंगा लेकर पहुंची और उनको तिरंगा ध्वज वितरित करते हुए अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक फहराने की अपील के साथ ही यह संदेश भी दिया कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे आन, बान और शान का प्रतीक है। इसको 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के बाद पूरे सम्मान के साथ झंडा संहिता के अनुसार उतारकर अपने पास सुरक्षित रखें।

इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभासद रितु त्यागी, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बिजेन्द्र पाल, अन्नू कुरैशी, शौकत अंसारी, शहजाद चीकू, विजय कुमार चिंटू, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, अब्दुल सत्तार, योगेश मित्तल, देवेश कौशिक, अमित पाल, मोहित मलिक, प्रशांत कुमार, हनी पाल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, सभासद पति नदीम खां, हसीब राना, शोभित गुप्ता, राहुल पंवार, प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव, टीएस नरेश शिवालिया, एई जलकल सुनील कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, चीफ योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, अमरजीत सिंह, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, लिपिक गोपी चन्द वर्मा, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, कैलाश नारायण, विकास कुमार, फिरोज खां, संजीव सिंघल, विकास शर्मा, बीसी दीपक कुमार, शोभित कुमार, मनीष, अरविन्द मित्तल, अनुचर राजकुमार, इकबाल, जहीर, राजेश्वर आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज के लिए जमीन देने पर जहीर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में प्रशिक्षण लेने मुजफ्फरनगर से भाग लेंगी 110 महिला जनप्रतिनिधिफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19

Read More »