स्वच्छ भारत मिशन प्रशिक्षण में शामिल हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों के चेयरमैन और नगर निगम के मेयर के दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी इसमें प्रतिभाग करते हुए शहरों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए विश्ेाष कार्यों पर चर्चा की और प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां उन्होंने नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भी मुलाकात की और शहरी विकास के लिए राज्य सरकार की कार्ययोजना पर चर्चा की।

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पर्यावरण एवं अध्यक्षता केंद्र विश्वविद्यालय सभागार कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के निकाय चेयरमैन और निगम मेयर के लिए दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय निकायों और कर्मियों को मिशन के उद्देश्यों से जोड़ना था।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, स्वच्छता तकनीकों, तथा समुदाय आधारित भागीदारी के बारे में उपयोगी जानकारियाँ साझा की गई। साथ ही, प्रतिभागियों को व्यवहार में बदलाव लाने और हर नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए आवश्कय निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेयरमैनों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सफाई कर्मचारी और जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह आयोजन ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास रहा और सभी को स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति


लखनऊ में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। यहां पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से भी भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चर्चा के दौरान प्रदेश में संगठन की नीतियों, युवाओं के सशक्तिकरण और विकास योजनाओं को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व गौरव स्वरूप को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  धनवान युवा की गुंडागर्दी, विशु तायल ने अब डंडे से पीटा


मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से उनके अवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शहरी विकास, बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, स्मार्ट सिटी मिशन और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरपर्सन ने बताया कि नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन से शहर विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिली।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े टाउनहाल से पालिका की सम्पत्ति चोरी, देखें वीडियो....


उन्होंने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से उनके कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और शहर के समग्र विकास, आधारभूत ढाँचे को सशक्त बनाने, और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी साथ रहे। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपतिफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपतिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  घुड़चढ़ी पर की धांय-धांय, दोस्त की गलती से फंस गया दूल्हालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »