MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने के बाद पशु चोरी व ट्यूबवेल से विद्युत तार चोरी करने के 05 अभियोगों का अनावरण किया है। पकड़े गये चोर अन्तरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। उनके कब्जे से जानवर और चोरी का माल बरामद किया गया है।

सीओ सदर राजू कुमार साव ने रविवार को पुलिस लाइन स्थिता सभा कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना छपार विकास यादव के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरों को चैकिंग के दौरान बसेडा मार्ग माण्डला रजवाहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की 01 भैंस, 15 किग्रा. विद्युत तार, 4530 रुपये नगद, चोरी करने के उपकरण तथा 01 महिन्द्रा पिकअप बरामद की गयी। सीओ ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को 01 संदिग्ध पिकअप आती हुई दिखाई दी जिसमें भैंस लदी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा पिकअप को रूकने का इशारा किया गया परन्तु पिकअप सवारों द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में चार दिन शेषः मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा फर्जी वोट

पुलिस टीम द्वारा भागने का प्रयास करने वाले पिकअप में सवार लोगों में से दो युवकों को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य 05 साथी मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार बदमाशों में चिन्टू उर्फ चिराग पुत्र दिनेश निवासी बिजौली थाना खरखोदा जनपद मेरठ और उसका साथी आकाश शामिल रहे। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों द्वारा बताया गया कि उनका पशु चोरी तथा विद्युत खबो तथा ट्यूबवेल आदि से विद्युत तार आदि चोरी करने का एक संगठित गिरोह है। हमारे गिरोह में कई सदस्य है जिनके द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तथा चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर तीन ट्यूबवैल व विद्युत खबों से तारों की चोरी की थी तथा ग्राम बसेड़ा तथा ग्राम बिजापुरा में रात्रि के समय भैंस की चोरी की गयी थी। ग्राम बसेड़ा से चोरी की गयी भैंस को हमने बेच दिया था हमारे पास से बरामद 4530 रुपये उसी भैंस को बेचकर अर्जित किये गये रूपयों में से बचे हुए रूपये है। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »