सीएम योगी की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन की महत्ता को बढ़ायाः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बुधवार को संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित विशाल संत समागम एवं सत्संग कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन की महत्ता को और बढ़ाने का काम किया

इसे भी पढ़ें:  NAMO APP--सर्दी में सड़क पर निकले मंत्री कपिल देव, लोगों को डाउनलोड कराया नमो ऐप

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के पावन शुकतीर्थ की पुण्यभूमि में संत परंपरा की गौरवशाली विरासत के दिव्य संगम का दर्शन अभूतपूर्व रहा। इस कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ सहभागिता करने के अवसर पर सौभाग्यशाली क्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि संत समाज के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन, श्र(ालुओं की विशाल भागीदारी तथा अध्यात्म की इस पावन ऊर्जा ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

संत स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज द्वारा समाज में किए गए सेवा कार्य एवं आध्यात्मिक योगदान को नमन करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज ने अपनी कर्म साधना से जो प्रेरणा दी, वह आज भी संपूर्ण देश वासियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक आडंबर और कुरीतियों के प्रति समाज को जागरूक कर उनकी आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया। 

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »