SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

मुजफ्फरनगर। रेलवे लाइन पर लाश के रूप में मिले सिपाही रूपेन्द्र की मौत को लेकर पुलिस अभी जांच के दौर में ही है, लेकिन इस दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, इसमें दावा किया जा रहा है कि सिपाही रूपेन्द्र को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत लग गई थी, जिसमें वो भारी कर्ज में डूब गया था और लेनदार उस पर दबाव बना रहे थे, इसी तनाव में सिपाही ने अपने सरकारी असलाह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस अफसर अभी भी जांच की बात कहकर कुछ भी स्पष्ट बताने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस जांच में आत्महत्या का पहलू ही सबसे मजबूत दिखाई दे रहा है।

बता दें कि रविवार की देर शाम थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक सिपाही का शव पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी जो उसके सिर के आरपार हो गई। सिपाही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायिक अधिकारी के यहां सुरक्षा में तैनात था। पुलिस को मौके से सरकारी कार्बाइन, एक खोका कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। इसी को देखते हुए प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। सिपाही का बैग, मोबाइल व सरकारी असलाह मौके से ही बरामद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि मूल रूप से बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी रूपेंद्र सिंह वर्ष 2016 बैच के सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में कार्यरत था। वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के यहां सुरक्षा में तैनात थे। रविवार शाम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर की तरफ 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर सिपाही रूपेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी जो उनके सिर के आरपार हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़े

सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस और एसएचओ आशुतोष सिंह मौके पर पहुंची। उसके बाद एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाइन और कंट्रोल रूम को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से 300 मीटर आगे सहारनपुर की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे एक सिपाही मृतक अवस्था में पड़ा है। जिसको गोली लगी हुई है, इस सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारीगण और फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया। शव का पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। उनका कहना है कि रूपेंद्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच अभी जारी है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। उसकी शादी 2018 में हुई थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि सिपाही रूपेन्द्र ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन था, इसी में उसको काफी नुकसान हुआ और वो भारी कर्ज में डूब गया। इससे वो तनाव में रहने लगा था और प्रबल संभावना है कि इसी कारणवश उसने अपनी जान देने का निर्णय लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस-प्रशासन ने निष्पक्ष रहकर विश्वास जीताः हरेन्द्र मलिक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में आईएमए ने किया 24 घंटे की हड़ताल का ऐलानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़ेइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »