कार सवार बदमाशों ने दिनदहोड़ की हथियारों के बल पर लूट

मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में बरला बसेड़ा मार्ग पर शनिवार को दिन निकलते ही तीन अलग-अलग बाइक सवारों से कार सवार बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश हाईवे से होते हुए पुरकाजी की ओर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना बरला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी, तो लूट की इन वारदातों को लेकर पुलिस में हड़कम्प मच गया। छपार थाना प्रभारी विकास यादव पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर टीमों को दौड़ा दिया। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और पीड़ितों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों की गाड़ी के नम्बर को पुलिस द्वारा ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पेटीएम के नाम पर ठगी करने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »