अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश

मुजफ्फरनगर। मुख्यालय के कचहरी गेट पर बाबा भीमराव अंबेडकर स्मारक के निकट निर्माणाधीन शराब की मॉडल शॉप को लेकर दलित मुस्लिम एकता मंच और डॉ. भीमराव अंबेडकर बौ( ट्रस्ट ने कड़ा विरोध जताया है। दोनों संगठनों ने इसे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का अपमान करार देते हुए अलग-अलग प्रदर्शन किए और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर यह दुकान बंद कराये जाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इसे लागू किया गया तो दलित और मुस्लिम समाज के लोग आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतर जायेगा।

सोमवार को दलित-मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर शराब की दुकान के निर्माण के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट जाकर एसडीएम संजय सिंह को तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर बौ( ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एसडीएम अपूर्वा यादव को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। दलित मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि 14 अपै्रल को अंबेडकर जयंती आ रही है। ऐसे में शहर से छोटी शोभायात्रा टाउनहाल में एकत्र होकर बड़ी यात्रा निकाली जाती है, यह यात्रा कचहरी गेट अंबेडकर स्मारक पर आकर सम्पन्न होती है। यदि तब तक मॉडल शॉप को बंद नहीं कराया गया तो उसी दौरान वहां पर सर्व समाज के लोग बेमियादी धरने पर बैठ जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूप

दूसरी ओर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष पूर्व सभासद राजकुमार सि(ार्थ के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आबकारी विभाग द्वारा आवंटित इस शराब की दुकान को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के विरु( बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार किसी भी शैक्षिक संस्थान, धार्मिक स्थल या महान पुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती। उन्होंने इस प्रस्ताव को संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति अपमानजनक बताते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की। भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद राजकुमार सि(ार्थ ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास मॉडल शॉप खोले जाने से समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि वहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे शराब पीने वाले लोग अंबेडकर जी की मूर्ति के पास ही बैठकर शराब पीएंगे, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। सि(ार्थ ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे बड़े आंदोलन की राह अपनाएंगे। बसपा नेता उपकार बावरा ने भी इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा की और इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस देश का संविधान रचा, उनकी प्रतिमा के सामने शराब की दुकान खोलना अस्वीकार्य है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे सामाजिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित शराब की दुकान का आवंटन तुरंत निरस्त किया जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. रईस, दीपचंद, रामनिवास, अमित गौतम, सरताज राना, धर्मेन्द्र, अशोक कटारिया, वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब शहर बनकर निखरेगा पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने परिवार सहित

Read More »