डेंगू का डंक हुआ जानलेवा, एमडीए के इंजीनियर राजीव त्यागी की मौत

मुजफ्फरनगर। इस बार डेंगू का डंक जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार और अन्य संक्रामक रोगों ने अपने गहरा प्रभाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में डेंगू के भी कई केस देखने को मिले हैं। डेंगू के कारण अब एक इंजीनियर की मौत होने का दावा किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जनपद में डेंगू से अभी तक कोई भी मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में एक इंजीनियर की मौत हो जाने से शोक का वातावरण बना हुआ है, इसके साथ ही एक अन्जाना सा भय भी यहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सता रहा है। सूत्रों के अनुसार एमडीए में तैनात गाजियाबाद निवासी जूनियर इंजीनियर राजीव त्यागी का बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार को परिजनों बेहद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। बताया गया कि वह पिछले कई दिनों से बुखार के कारण बीमार चल रहे थे, उपचार के दौरान जांच कराई गई तो मेडिकल रिपोर्ट में उनको डेंगू की पुष्टि हुई थी। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि राजीव त्यागी का डेंगू के प्रभाव के चलते निधन हुआ है, जिससे प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों में भी गमगीन माहौल है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों को धमकाने पर तरावीह पढ़कर लौटते बुजुर्ग पर किया हमला

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  अंसारी रोड पर अस्पतालों की पेयजल आपूर्ति बंदप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों

Read More »