एनएसए के जवाब से वाल्मीकि समाज में असंतोष

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर उठाई जा रही मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपे गये 17 बिन्दू मांग पत्र पर पालिका प्रशासन की ओर से जवाब भेज दिया गया। इस जवाब को लेकर वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कड़ा रोष जताते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर समाज की अनदेखी करने के आरोप लगाये और सभी जवाबों को सिरे से खारिज करते हुए मांगों के समाधान के लिए वार्ता बुलाये जाने की मांग की है।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चमन लाल ढिगान ने बताया कि उनके द्वारा 15 मई को पालिका में ईओ डॉ. सिंह और इसके बाद 21 मई को एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों को लेकर 17 बिन्दुओं पर मांग पत्र दिया था। इसमें मुख्य रूप से सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराने, आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन, संविदा कर्मियों को समान कार्य समान वेतन, मृतक आश्रित प्रकरण में नौकरी योग्यता के आधार पर देने, ठण्डी और गरम वर्दी दिये जाने, साइकिल भत्ता कम होने पर दो लीटर पेट्रोल देने की व्यवस्था करने और सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य मांग शामिल रही।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर से विधायक बनी मिथलेश पाल ने ली शपथ

एडीएम प्रशासन ने महासंघ की इन मांगों पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आख्या तलब की थी। ईओ ने प्रकरण में एनएसए डॉ. अतुल कुमार को कार्यवाही कर रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए 17 बिन्दुओं पर डॉ. अतुल ने बिन्दुवार अपना जवाब ईओ के माध्यम से एडीएम प्रशासन को भेज दिया है। इसमें प्रत्येक मांग का निस्तारण होने का दावा एनएसए ने किया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान इसी को लेकर सोमवार को पालिका प्रांगण पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग में प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक पत्र भी सौंपा, जिसमें कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों की 17 समस्याओं के समाधान के लिए जो जवाब पालिका से एनएसए द्वारा एडीएम प्रशासन को भेजा गया है, वह संतोष जनक नहीं है। इसमें संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए गोलमोल जवाब दिया गया है। जबकि नवम्बर 2024 में संघ का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और जानबूझकर चुनाव को टाला जा रहा है। उन्होंने रोष जताया है कि महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल से वार्ता किये बिना ही मांगों को लेकर जवाबी पत्र तैयार कर भेजा गया है, यह कार्यप्रणाली निंदनीय है। वहीं एनएसए डॉ. अतुल कुमार का कहना है कि मांग पत्र में कई बिन्दु ऐसे शामिल हैं, जिनका निस्तारण या तो शासन स्तर का प्रकरण है, या बोर्ड से होना है। वहीं ठण्डी वर्दी कर्मियों को दे दी गई है। गरम वर्दी दो वर्ष में एक बार दी जाती है। आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान शासनादेश के अनुसार बोर्ड द्वारा स्वीकृति पर हो रहा है। मृतक आश्रितों को नियमानुसार नौकरी मिल रही है। कोई समस्या लंबित नहीं है। वहीं चमन ढिंगान ने कहा कि यदि पालिका प्रशासन का रवैये ऐसा ही रहा और वार्ता नहीं बुलाई गई तो वो आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान उनके साथ देवी प्रसाद, सागर वाल्मीकि, पाल्लेराम, अजीत कुमार, दीपक पारचा, राकेश कुमार, राहुल, विजय कुमार, सोनू, आशीष और मेघराज आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के 177 निजी अस्पतालों को पालिका ने भेजा नोटिस

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमले को लेकर थाने में दी तहरीरजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »