किसानों को खांडसारी इकाईयों से भी नहीं मिलेगा नकद भुगतान

मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों को गन्ना देने के बाद भी अपना भुगतान पाने के लिए भटकने वाले किसानों को खाण्डसारी उद्योग से नकद भुगतान मिलने की व्यवस्था भी अब अंकुश लगने जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने खाण्डसारी उद्योग को लेकर की गई समीक्षा बैठक में जनपद में चल रही खाण्डसारी इकाईयों के स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि वो किसानों को गन्ना मूल्य का नकद भुगतान बंद कर चीनी मिलों की भांति उनके बैंक खातों में भुगतान करने का काम करें।

जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में खाण्डसारी इकाईयों के संचालन के सम्बंध में की गई समीक्षा बैठक में खाण्डसारी और कोल्हुओं को लेकर अनेक समस्याओं को उठाया गया। बैठक में सहायक चीनी आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को अवगत कराया गया कि खाण्डसारी इकाईयों द्वारा कृषकों से खरीदे गये गन्ने का भुगतान ऑनलाईन या बैंक माध्यम से न करके नकद किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि खाण्डसारी इकाईयों, कोल्हुओं द्वारा खराब गुणवत्ता की चीनी में गन्ने का रस मिलाकर गुड़ का उत्पादन किया जाता है।

इस पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नकद भुगतान की व्यवस्था इसी सत्र से बंद करते हुए खाण्डसारी इकाईयों को चीनी मिलों की तरह किसानों के बैंक खाते में गन्ना मूल्य का भुगतान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अपने निर्देशों में कहा कि जनपद में आगामी पेराई सत्र में संचालित खाण्डसारी इकाईयों द्वारा खरीदे जा रहे गन्ना मूल्य का भुगतान ई-ट्रांजेक्शन या फिर बैंक खातों के माध्यम से सीधे कृकिसानों बैंक खाते में शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सहायक चीनी आयुक्त, शामली एवं जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर के साथ बैठक कराकर प्रत्येक माह खाण्डसारी इकाई के संचालकों एवं गन्ना किसानों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-गाड़ी वाला आया, बाबू अब तू पैसा निकाल

साथ ही यह निर्देश भी दिये कि खराब गुणवत्ता की चीनी में गन्ने का रस मिलाकर गुड़ का उत्पादन एवं प्रदूषण करने वाली खाण्डसारी इकाईयों और कोल्हुओं का प्रदूषण विभाग एवं एफ.एस.डी.ए. से समन्वय स्थापित करते हुए एक संयुक्त टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया जाये और अनियमितता मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर के खाण्डसारी इकाई संचालको ने प्रतिभाग किया एवं जिलाधिकारी को खाण्डसारी उद्योग सम्बंधी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान सहायक चीनी आयुक्त मुजफ्फरनगर, सहायक चीनी आयुक्त शामली, जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर, खाण्डसारी अधिकारी, शामली, क्षेत्रीय खाण्डसारी निरीक्षक एवं खाण्डसारी इकाई प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »