निकायों को दिवाली गिफ्ट-राज्य वित्त आयोग ने जारी की 15.40 करोड़ की राशि

मुजफ्फरनगर। दीपावली से पूर्व ही नगरीय निकायों को प्रदेश सरकार ने वेतन आदि के भुगतान के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत ग्रांट जारी कर दी है। जनपद की दस नगरीय निकायों को अक्टूबर माह की ग्रांट के लिए 15.40 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे पहले अगस्त माह में शासन द्वारा जनपद की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती इस ग्रांट में की थी, लेकिन इसके बाद अब पूरी ग्रांट जारी की गई है।

स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समनुदेशन से माह अक्टूबर 2024 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिया है। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ही महीने के अंत से पूर्व यह धनराशि जारी की गई है, ताकि निकायों के कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्व से पूर्व ही उनके वेतन का भुगतान किया जा सके। इस ग्रांट में अगस्त माह के भुगतान से शासन द्वारा पूर्व में कटौती की गई थी। जिले की दस निकायों से 16.24 लाख रुपये की कटौती की गई थी, इसमें दो नगर पालिकाओं से 11.13 लाख और जिले की आठ नगर पंचायतों को मिलने वाली ग्रांट से 3.56 लाख रुपये की कटौती निकायों का परफारमेंस कम होने के कारण कर ली गई थी।

इसे भी पढ़ें:  रूठों को मना रहीं इकरा हसन, सभासद शौकत से की वीडियो कॉल

शासन के द्वारा अब पूरी ग्रांट जारी की गई है। इसमें दो नगरपालिकाओं सहित जिले की समस्त दस नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत 15 करोड़ 40 लाख 03 हजार 516 रुपये की धनराशि जारी की गयी है। जबकि अगस्त माह में 15 करोड़ 23 लाख 78 हजार 926 रुपये ही जारी किये गये थे। अक्टूबर माह में पूरी धनराशि मिलने के कारण निकायों को भी सहारा मिला है। इस ग्रांट में नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950, खतौली पालिका को 01 करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले हैं। जबकि नगर पंचायतों में बुढ़ाना को 69 लाख 21 हजार 529, मीरापुर को 51 लाख 36 हजार 745, पुरकाजी को 46 लाख 06 हजार 819, चरथावल को 37 लाख 34 हजार 946, शाहपुर को 34 लाख 22 हजार 929, जानसठ को 33 लाख 68 हजार 159, भोकरहेडी को 30 लाख 27 हजार 994 और सिसौली नगर पंचायत को 26 लाख 55 हजार 341 रुपये पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत जारी किये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  भेड़-बकरी चोरी को लेकर क्रांतिसेना में रोष, पशु बरामदगी की मांग

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंधजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »