डीएम ने तहसील सदर में पकड़ी खामियां, तहसीलदार को फटकार

मुजफ्फरनगर। रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के दावों की पोल खोलने के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने अब तहसीलों में कामकाज की हकीकत से पर्दा उठाया है। उन्होंने सदर तहसील के कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां कामकाज की स्थिति का जायजा लिया तो जन सरोकार से जुड़े मामलों में अफसरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली बेहद खराब पाये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर ही तहसीलदार को फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया है। उन्होंने संपत्तियों का नामांतरण के मामले काफी दिनों से लम्बित पाये और इसका भी पूछा तो लोगों ने खसरा खतौनी की नकल मिलने में भी चक्कर काटने की विवशता जाहिर की तो डीएम तहसीलदार पर भड़क गये। उन्होंने एसडीएम सदर को मामले में जांच करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये।

शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्र तहसील सदर में जन चौपाल के लिए पहुंचे थे। समाधान दिवस में बैठने से पहले जिलाधिकारी ने तहसील सदर में कार्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। यहां पर उन्होंने संपत्तियों के नामांतरण, खसरा खतौनी की नकल, के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों को जारी किये जाने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान तहसील सदर में संपत्तियों के नामांतरण की स्थिति बेहद खराब पाये जाने पर डीएम उमेश मिश्र का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही मौजूद तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जब शासन द्वारा जनता से जुड़े कार्यों के लिए एक निर्धारित समयावधि तय कर दी गई है, तो उस समय के भीतर कार्य क्यों नहीं निपटाये जा रहे हैं। उन्होंने संपत्तियों के नामांतरण के दावे और आवेदन लम्बे समय से निस्तारित नहीं होने का कारण भी तलब किया है। साथ ही खसरा और खतौनी की कम्प्यूटराइज्ड नकल जारी करने की स्थिति की भी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  नमाज के दौरान युवक ने इमाम से की अभद्रता, लोग भड़के, हंगामा

यहां पर जिलाधिकारी ने गांव देहात से आये लोगों से भी चर्चा करते हुए तहसील सदर के कामकाज के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। कुछ ग्रामीणों ने मौके पर ही डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि खसरा खतौनी की नकल पाने के लिए काफी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डीएम ने यहां पर अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण करते हुए आय, जाति, मूल निवास आदि प्रमाण पत्रों को जारी करने और दूसरे कार्यों की प्रगति को भी परखा। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को जानने और उनका उचित माध्यम से निस्तारण कराये जाने के लिए वो तहसील सदर में पहुंचे थे। यहां पर कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के दौरान अनेक अनियमितता और खामियां पाई गई हैं। संपत्तियों का नामांतरण काफी दिनों से लम्बित रखा गया है, जिसको लेकर तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड से उनका स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य खामियों के कारण एसडीएम सदर निकिता शर्मा को जांच करते हुए दोषी पाये गये लोगों को दंडित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि जनहितों के प्रति अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को भी जवाबदेह रहना होगा। हर कार्य के लिए एक निश्चित समय सीमा बनाई गई है। यदि उस समय सीमा में कार्य नहीं किये जा रहे हैं, तो यह गंभीर अनियमितता और लापरवाही की श्रेणी में आता है। लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर से मामले में रिपोर्ट भी मांगी गयी है।

इसे भी पढ़ें:  NAMO APP--सर्दी में सड़क पर निकले मंत्री कपिल देव, लोगों को डाउनलोड कराया नमो ऐप

एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बताया कि डीएम साहब द्वारा आज तहसील के आरके ऑफिस ;राजस्व निरीक्षक-कानूनगोद्ध का औचक निरीक्षण किया। यहां पर संपत्तियों के नामांतरण में समयावधि में खतौनी जारी नहीं करने के प्रकरण सामने आये तो उन्होंने नाराजगी जताई और जांच के लिए कहा है। संपत्ति नामांतरण में आवेदन के सात दिनों के भीतर ही नामांतरण करते हुए खतौनी जारी करने की व्यवस्था है। इसमें काफी प्रकरण लम्बित रहने के कारण ही उन्होंने कार्यवाही के लिए कहा है। इसके अलावा खतौनी की एकल खिड़की पर पहुंचकर भी व्यवस्था को देखा गया। जो सही पाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

डीएम और एसएसपी ने सुनी समस्याएं, अफसरों को मौके पर भेज निपटाये प्रकरण

मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील सदर में डीएम उमेश मिश्र और एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिकायतों को सुना गया। इस दौरान अफसरों ने वहां पर अपनी समस्या लेकर आये लोगों को सुना, जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर आई शिकायतों का समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही कुछ मामलों में अधिकारियों को मौके पर भेजकर ही जांच पड़ताल कराई गई है और प्रकरणों को निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों को शेष मामलों का समय से निस्तारण करने के लिए कहा है। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम एसओसी संजय सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड, सीओ सदर राजू साव के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और पुलिस अफसर भी मौजूद रहे। 

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »