ईदुल अजहा पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें

मुजफ्फरनगर। सात जून को मनाए जाने वाले ईदुल अजहा पर्व को लेकर आवश्यक तैयारियों, समस्याओं के समाधान और नियमों के पालन का संदेश देने के लिए शनिवार को जिला पुलिस एवं प्रशासन की ओर से मुस्लिम धर्मगुरूओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। इस दौरान पेयजलापूर्ति, बिजली आपूर्ति के साथ ही कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को उठाने के लिए नगरपालिका और अन्य संसाधनों को व्यवस्थित करने की मांग उठी।

जिला पंचायत सभाकक्ष में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने सफाई, पेयजलापूर्ति और बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याओं को रखते हुए त्यौहार पर निर्बाध व्यवस्था के तहत बंदोबस्त कराने की मांग की। सबसे ज्यादा कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष के निस्तारण के लिए लोगों ने व्यवस्था की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

इसके लिए डीएम ने पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को आदेश दिये कि त्यौहार के तीनों दिनों के लिए वो विशेष रूप् से टीमों को लेकर मुस्लिम इलाकों से कुर्बानी के पशुओं के अवशेष निस्तारण की व्यवस्था करायें। इसके साथ ही डीमए ने ईद की नमाज और पशुओं की कुर्बानी में नियमों का पालन करने की अपील भी की। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पशुओं की कुर्बानी की वीडियो या फोटो वायरल न की जाये। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें और सड़क या खुले में कुर्बानी न करते हुए घरों एवं मुख्य रास्तों से हटकर कुर्बानी की जाये। किसी भी अफवाह पर पहले अधिकारियों से सम्पर्क करें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

इसे भी पढ़ें:  कनेक्शन काटने पहुंचे जेई से बोला बदमाश-जो खम्भे पर चढ़ा खोपड़ी उड़ा दूंगा....

बैठक में सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशमुख, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदु सि(ार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम खतौली संजय सिंह, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, एसडीएम मोनालिसा जौहरी, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ नई मंडी रूपाली राय, सीओ सिटी राजू साव सहित सभी सीओ, निकायों के ईओ और सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  VIJAY KA SATYAGRAH-दुनिया के सबसे लंबे धरने के 28 साल पूरेगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »