डा. अम्बेडकर प्रबुद्ध समाज ने किया मंत्री अनिल कुमार का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। डा. अम्बेडकर प्रबुद्ध समाज ;अनुसूचित जातिद्ध मुजफ्फरनगर के लोगों द्वारा स्वर्ण इन होटल सरकुलर रोड़ में आयोजित अभिनंदन समारोह में यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया गया।

डा. अम्बेडकर समाज के लोगों द्वारा मंत्री अनिल कुमार का द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। साथ ही एक प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट किया गया। स्वागत समारोह में सभी उपस्थित लोगों द्वारा फूलमाला पहनाकर कैबिनेट मंत्री का जोर-शोर से स्वागत किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने समाज के कुछ वर्तमान मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उनके विचार हेतु एक मांग पत्र दिया। तदनुसार मंत्री अनिल कुमार ने सभी मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता जी. सिंह बौद्ध द्वारा की गयी एवं संचालन नरेन्द्र कुमार डाबर द्वारा किया गया।

इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से बाबू सिंह बौद्ध, राजकुमार, जसपाल सिंह, जयप्रकाश नागोरिया, सुरेन्द्र सिंह, चैन पाल सिंह, सुन्दर सिंह दरोगा, ओमपाल सिंह, प्रवक्ता अरूण कुमार, राजेश कुमार, तीर्थपाल सिंह, अजय सिंह, बिजेन्द्र सिंह, फूल सिंह, हुकमचंद मास्टर, अमरीश कुमार, सोहनपाल सिंह प्रधानाचार्य, रमेश चन्द आर्य, अशोक पाल, फूल सिंह, सुखपाल सिंह, प्रवीण कुमार, पंकज मौर्य, विपिन कुमार मौर्य, डा. के.पी. सिंह, त्रिलोक चन्द, सुशील कुमार, गजे सिंह, रतनलाल पेशकार, अनिल कुमार, जयपाल सिंह, राकेश कुमार, नरेन्द्र, जयन्त, सुशील, भोपाल सिंह, डा. विदेश कुमार, कोतवाल सिंह, रामपाल सिंह, सोहनवीर सिंह, चन्द्रपाल सिंह मास्टर, डा. अमन कुमार, नाथीराम, धर्मपाल सिंह, के.पी. सिंह, इन्द्राज सिंह, विनोद कुमार, हरि प्रकाश मास्टर, रघुवीर सिंह, ओम सिंह, अश्विनी डाबर, राजकुमार प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से डुंगरपुर केस में जमानत मंजूर

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जामशिविर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »