MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

मुजफ्फरनगर। भैंसी पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पकड़े हैं। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के बाद उनका चालान किया है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे और चोर हैं।

शनिवार देर रात को भैंसी पुलिस चौकी क्षेत्र के जानसठ अड्डा के आसपास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक सफेद रंग की ईको कार संख्या यूपी37एफ 0126 आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी और तेजी से भगाने लगे। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो ईको गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी को पलड़ी मार्ग पर मोड़ दिया गया जहाँ पर गड्ढे होने के कारण गाड़ी गड्ढे में फंस गयी। ईको गाड़ी सवारों द्वारा गाड़ी से उतर कर जंगल की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश जुनैद पुत्र नसीम निवासी सौ फुटा रोड़ जामिया कालोनी थाना लोहिया नगर मेरठ, मोहम्मद सोएब उर्फ टोनी पुत्र शाहबुद्दीन निवासी जाकिर कालोनी थाना लोहिया नगर मेरठ और इमरान पुत्र ईब्बन निवासी हुमायुं नगर हापुड़ रोड़ थाना लोहिया नगर मेरठ घायल हो गए। तीनों बदमाशों को पुलिस ने जंगल से घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों से मुठभेड़ के बाद एक ईको कार, तीन तमंचे 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर, तीन अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 12 टावर के बैटरे व दो मशीने टावर की, 25 सैल टावर की बेटरी के बरामद किये गये हैं। थाना प्रभारी खतौली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया, पकड़े गए सभी बदमाशों पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट समेत मारपीट के 15 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

मुठभेड़ की सूचना पर सीओ खतौली यतेन्द्र सिंह नागर भी मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। सीओ खतौली ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो लोग मोबाईल टावरों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करके कबाड़ियों को बेच देते हैं, जिससे मिले हुए रुपयों से अपने खर्चे चलाते हैं। अभियुक्तों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाईल टावरों से बैटरी व अन्य सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। तीनों बेहद शातिर किस्म के चोर और लुटेरे प्रवृत्ति के अपराधी हैं। उनके खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमों की जानकारी अभी तक पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने जनपद के थाना तितावी, चरथावल और खतौली के साथ ही जानसठ में इसी साल टावरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इन चारों चोरियों का खुलासा पुलिस ने किया है और इन चोरियों से जुड़ा माल भी बदमाशों की निशांदेही पर बरामद किया गया है। मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया, उप निरीक्षक राहुल कुमार, नन्द किशोर शर्मा और देवा सिंह, कांस्टेबल नरोत्तम, मौहम्मद अलीम और राहुल नागर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के ठहराव से दूर हुई नाराज़गी, भाजपा कार्यकर्ताओं में लौटी ऊर्जा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »