बारिश के बीच ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया निरीक्षण, बझेडी फाटक पर लगाया अतिरिक्त पम्प

मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच ही कांवड़ मार्ग पर जलभराव की समस्या का निस्तारण करने के लिए पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह पूरी टीम के साथ फील्ड में उतरी नजर आई। उन्होंने बझेडी अण्डरपास पहुंचकर वहां पर हुए भारी जलभराव से निपटने के लिए अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई और पानी निकलवाकर ही वापस लौटी। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी रुककर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से जलभराव से निपटने को कराये जा रहे कार्यों को लेकर वार्ता की।

सोमवार को सावन के पहले ही दिन हुई मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ मार्ग भी जलमग्न हो गया। शहरी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर मदीना चौक से लेकर बझेड़ी फाटक तक जलभराव के कारण बुरा हाल रहा। बारिश के बीच ही व्यवस्था बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह अपनी टीम के साथ निरीक्षण पर निकली और उन्होंने बझेडी फाटक पर अतिरिक्त पम्प लगवाकर अण्डरपास में भरे पानी को निकलवाने की व्यवस्था कराई।

इसके साथ ही ईओ ने मदीना चौक से बझेडी फाटक तक कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव के निस्तारण के लिए भी पालिका की टीमों को लगाया। उन्होंने शिव चौक का भी भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। बारिश थमने के बाद करीब आधे घंटे में यहां पानी निकल गया था। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद बझेड़ी फाटक पर समस्या बन गई थी।

वहां निरीक्षण के साथ ही अतिरिक्त पम्प की व्यवस्था कराई, जबकि पिछले करीब एक पखवाडे से वहां पर एक पम्प और टीम की व्यवस्था कराई गई थी। कांवड़ मार्ग पर कई जगह कर्मचारियों को लगाकर सड़क पर भरा निकलने का रास्ता बनाया गया। सोमवार को ज्यादा पानी भरने के कारण दो पम्प लगाकर पानी निकलवाया गया। जलभराव को लेकर कांवड़ मार्ग पर पालिका की टीमों को लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता जलकल धर्मवीर सिंह, लिपिक जलकल विकास कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल भी साथ रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश की किस्मत ने मारा जोर, जयंत ने दिया टिकट

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश की किस्मत ने मारा जोर,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MZN PALIKA- एनएसए डॉ. अतुल की लापरवाही पर मीनाक्षी स्वरूप का बड़ा एक्शनफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने संगम तट पर लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दानाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  टैण्डरों में पूल से पालिका का इंकार, सभासदों-ठेकेदारों में चलती रही तकरारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »