पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

मुजफ्फरनगर। शहर के बीच ही नकली यूरिया बनाकर उसको सप्लाई करने का काम जोर शोर से किया जा रहा था। थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही में पुलिस ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए गाडियों में प्रयोग होने वाला नकली यूरिया के साथ पांच शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली यूरिया, यूरिया बनाने के उपकरण तथा एक मालवाहक टैम्पो बरामद किया गया है।

एएसपी सीओ सिटी ब्योम बिंदल ने बताया कि गुरूवार की रात थाना कोतवाली नगर एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गाड़ियों में प्रयोग होने वाले नकली यूरिया बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार शातिरों को चैकिंग के दौरान बुढाना मोड से तथा एक आरोपी को खांजापुर स्थित गोदाम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शातिरों के कब्जे से भारी मात्रा में गाड़ियों में प्रयोग होने वाला नकली यूरिया बरामद किया है। जब पुलिस ने चैकिंग के लिए एक माल वाहक वाहन को रोका तो उसमें चार व्यक्ति सवार थे तथा टाटा मोटर्स व आयशर मोटर्स कम्पनी की यूरिया की बाल्टी लदी हुई थी। जिनके बारे में जानकारी करने पर पता चला कि ये सभी नकली यूरिया की बाल्टी है जो कि खान्जापुर के जंगल में स्थित फैक्ट्री में निर्मित की गयी हैं। गिरफ्तार लोगों में फरीद पुत्र याकूब निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सूजडू, सन्नवर पुत्र नुसरत निवासी ग्राम ढ़ासरी थाना ककरौली, विश्वास पुत्र जगपाल निवासी ग्राम लडवा थाना तितावी, सचिन पुत्र गुल्लु निवासी रहमतपुर थाना भोपा और पारस पुत्र सहेन्दर निवासी लडवा थाना तितावी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  गोल मार्किट में अवैध कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, ईओ ने बुलाई मीटिंग

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी पारस द्वारा बताया गया कि खांजापुर के जंगलांे में मेरी हर्षित एन्टरप्राइजेज के नाम से डाओनेड वॉटर की फर्म है। मार्किट में टाटा मोटर्स डीजल एग्जास्ट व आयशर इको मेक्स कम्पनी के यूरिया की मांग बहुत अधिक है, जिसको देखते हुए मैं अपने साथी विश्वास व सचिन कम्पनी में नकली यूरिया तैयार करता हूं। नकली यूरिया की पैकिंग के लिये बार कोड, बाल्टी, ढक्कन व हैण्डल आदि हम लोग दिल्ली में रहने वाले पप्पू से खरीदकर लाते हैं तथा उन बाल्टियो में माल भरकर उस पर टाटा मोटर्स व आयशर का लेवल, बार कोड लगाकर हूबहू असली जैसी पैकिंग कर देते हैं। हमारे साथी फरीद व सन्नवर गाडी से माल को ले जाकर बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व हाईवे के किनारे ढ़ाबों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। जिसे हम आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, अखिल चौधरी, आशीष खोखर, हैड कांस्टेबल अमरदीप सिरोही, भूपेन्द्र, जोगेन्द्र, पिन्टू, राजीव भारद्वाज, कांस्टेबल हरिशंकर, कोहित कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने 9 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »