एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 127 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नेत्र परीक्षण करने के बाद उपचार परामर्श और निःशुल्क दवाईयों का वितरण करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। इस शिविर में 31 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द पाये जाने पर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भी चुना गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से प्रतिमाह चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें प्रतिमाह सैंकड़ों नेत्र रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। रविवार को फरवरी माह के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, वरदान सेवा संस्थान गायिाजबाद के सचिव विजय शंकर, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल और उद्यमी राजन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर VIP रोड पर रईसजादे का कहर, लैंबॉर्गिनी से कई को रौंदा, शिवम मिश्रा हिरासत

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से नियमित रूप से किया जा रहा है। आज इस शिविर में 127 नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया, इनमें से 31 लोगों के नेत्रों में मोतियाबिन्द पाये जाने पर चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन कर उनको गाजियाबाद भेजा गया। उन्होंने बताया कि आगामी शिविर मार्च माह में चौथे रविवार 23 मार्च 2025 को आयोजित किया जायेगा। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एसके शर्मा, डा. के. उपाध्याय, डा. एसके सिंघल के साथ ही सचिन कुमार और अनिल कुमार ने अपनी सेवा प्रदान की। शिविर के आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं: हाईकोर्ट

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »