MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद में दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किसान और एक बाइक शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी प्रवीण पुत्र रामपाल ने सोमवार को सवेरे थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बुआ उनके ही गांव बिजोपुरा में रहती है। बुआ का 40 वर्षीय लड़का मनोज पुत्र नैपाल सिंह रामपुर तिराहे पर स्थित श्री बालाजी हीरो बाइक शोरूम पर कर्मचारी है। मनोज ने रविवार की रात शोरूम पर नाइट ड्यूटी की थी, वो करीब चार बजे शोरूम से ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक पलेटीना नम्बर यूपी12 एजेड 8510 पर सवार होकर घर बिजोपुरा लौट रहा था। इसी दौरान रुड़की रोड पर भारत मेडिकल काॅलेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीन ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी पर खबर दी। जहां से उनको इसकी जानकारी मिली। मौके पर ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम के बाद शव उनको सौंप दिया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रवीन ने बताया कि मनोज शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रवीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बैंक प्रबंधक के किराए के घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

दूसरी ओर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक किसान की मौत हो जाने से परिवार में बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली दून हाईवे पर घासीपुरा के सामने गन्ना केन यार्ड से शुगर मिल की ओर ट्राले में गन्ने भरकर शुगर मिल में डालने के लिए जा रहे किसान की हादसे में मौत हुई है। बताया गया कि ट्राले में पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर सवार प्रदीप त्यागी पुत्र सुरेंद्र त्यागी निवासी गांव मुबारिकपुर नीचे गिर गया और उसकी मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  भगवा रंग देख भड़कते हैं ममता: आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भयानक हादसा, पूरा परिवार खत्मफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के भाषा समर कैंप में बच्चों ने जानी भारतीय व्यंजन परम्पराइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को जिला मुख्यालय घेरने सड़कों पर उतरेंगे किसानलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »