किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा

मुजफ्फरनगर। दशहरा पर्व सम्पन्न होने के बाद से ही मुजफ्फरनगर की आब-ओ-हवा में जहर घुलता नजर आ रहा है। मुजफ्फरनगर लगातार देश और प्रदेश में सर्वाधिक शहरों की सूची में बना हुआ है। रिकॉर्ड तो यह भी बना कि देश में सबसे प्रदूषित शहर में मुजफ्फरनगर का नाम शामिल रहा। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने चिंता जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लोगों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए त्वरित उपाय कराये जाने की मांग की है।

भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को लिखे पत्र में कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण इतने खराब स्तर पर पहुंच गया है कि देश में सबसे प्रदूषित शहरों में जनपद मुजफ्फरनगर की गणना की गई है। यह जनपद वासियों के लिए चिंता का विषय है। कारपोरेट और उद्योगों द्वारा किए जा रहे कार्यों से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी चरम सीमा पर है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। हाल में ही जिस तरह से जनपद मुजफ्फरनगर में हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 346 रिकार्ड किया गया है, ऐसे में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को काफी खतरा है प्रदूषण से नाक, गले, सांस, फेफड़े, त्वचा और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा गहरा गया है और डायबिटीज के साथ ही सिर दर्द का कारण भी बन रहा है। जनपद के लघु एवं भारी उद्योगों में जिस तरह का कचरा प्रयोग किया जा रहा है, उसको लेकर जिला प्रदूषण विभाग ने आंख मूंद रखी है। स्वच्छ ईंधन का प्रयोग किसी भी उद्योग में नहीं किया जा रहा है। लघु उद्योगों में भारी उद्योग का प्लास्टिक कचरा ईंधन के रूप में प्रयोग हो रहा है, जिसका खुलेआम परिवहन होता है इस पर रोक लगाने के लिए आज तक कोई प्रयास नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोज


किसान नेता धर्मेन्द्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में टायर जलाकर तेल निकालने वाली इकाई अभी कार्य कर रही हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर रही है। उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाली डस्ट एवं पानी से जनपद के लगभग 100 से अधिक गांव गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण विभाग द्वारा तितावी मिल के खिलाफ भी अपने आदेश में टिप्पणी की गई है कि क्यों न फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए, लेकिन इन सब के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि देश में जनपद का नाम सबसे खराब प्रदूषण शहर की श्रेणी में दर्ज होना चिंता का विषय है। प्रशासनिक हीलाहवाली के कारण इसके खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करना भी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मजबूरी हो सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि मानव स्वास्थ्य को बचाने हेतु उद्योगों की निगरानी हेतु एक टीम का गठन किया जाए। कंस्ट्रक्शन के चल रहे कार्य को नियम कानून के तहत कराया जाए, शहरों में पानी के छिड़काव कराए जाएं और प्रदूषण फैलाने वाली सभी इकाइयों को तत्काल बंद कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर संगठन के द्वारा एक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी उनके द्वारा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नाले

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नालेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  जीआईसी मैदान पर आउट सोर्स सफाई कर्मियों की हुई शिनाख्त परेडइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बंद पड़े भट्टे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, पांच गिरफ्तारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »